फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पंद्रह सौ ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, देखें सही समय, माहौल बिगाड़ा तो होगी जेल

Wed, 20 Mar 2019 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
होली 2019
होलिका दहन और लोकसभा चुनाव को लेकर मेरठ शहर व देहात में सुरक्षा कड़ी है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया। यहां 
देहात में 865 और शहर में 654 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसएसपी नितिन  तिवारी ने बताया कि शहर में 93 और देहात में 63 स्थान संवेदनशील हैं।

शहर को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक मजिस्ट्रेट, एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर और एक कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। पांच एडिशनल एसपी, दस सीओ, और 42 इंस्पेक्टर, एक-एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी, एक कंपनी आरपीएसएफ, दो कंपनी पीएसी तैनात रहेंगी। अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस के 2,400 पुलिसकर्मी लगाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
होली पर मस्ती करते छात्र
माहौल बिगाड़ा तो सीधे जेल
डीएम और एसएसपी ने मेरठ के मवाना, किठौर के अलावा शहर में भी सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ और थानेदारों को निर्देश दिए कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

3 of 7
सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च करते अर्धसैनिक बल - फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एसपी क्राइम बीपी अशोक, एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ अखिलेश भदौरिया, एएसपी कैंट रामअर्ज, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ जितेंद्र कुमार, सीओ हरिमोहन सिंह, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी व सभी थानेदारों ने मंगलवार शाम को आरएएफ व अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी थाना पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।

4 of 7
कमिश्नरी चौराहे पर तैनात पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यहां रहेगी फायर ब्रिगेड
हापुड़ अड्डा चौराहा, एल ब्लॉक, भूमिया का पुल, घंटाघर, परतापुर, मछेरान, बेगमपुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच के बीच फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

5 of 7
शहर में सजाई गई होलिका
शहर में सज गईं होलिका, 8.58 से होगा दहन
शहर में जगह-जगह होलिका सज गई हैं। बुधवार सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक होलिका दहन स्थल पर पूजन का सही वक्त बताया गया जबिक रात 8.58 बजे से 11.47 बजे तक होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

6 of 7
होली पर मस्ती करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
मिलेगी भरपूर बिजली
पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को ऊर्जा भवन में बैठक की। उन्होंने बताया कि होली पर भरपूर बिजली मिलेगी। फाल्ट ठीक करने में देरी हुई, तो कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
होली के रंग में रंगे छात्र व छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
36 घंटे मिलेगा पानी
अपर नगरायुक्त अमित सिंह ने बताया कि बुधवार से गुरुवार तक लगातार 36 घंटे पानी की आपूर्ति रहेगी। संबंधित कर्मचारियों को जलाशयों में पानी का भंडार करने को कह दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें