होलिका दहन और लोकसभा चुनाव को लेकर मेरठ शहर व देहात में सुरक्षा कड़ी है। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया। यहां
देहात में 865 और शहर में 654 स्थानों पर होलिका दहन होगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि शहर में 93 और देहात में 63 स्थान संवेदनशील हैं।
शहर को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक मजिस्ट्रेट, एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर और एक कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा। पांच एडिशनल एसपी, दस सीओ, और 42 इंस्पेक्टर, एक-एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी आईटीबीपी, एक कंपनी आरपीएसएफ, दो कंपनी पीएसी तैनात रहेंगी। अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस के 2,400 पुलिसकर्मी लगाए हैं।