पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ में ऐतिहासिक बंद का ऐलान किया गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। खैरनगर, बुढ़ाना गेट, बेगमपुल, दिल्ली रोड, गढ़ रोड और बच्चा पार्क समेत कई इलाकों में दुकानों के शटर नहीं खुले।
वहीं कचहरी के गेट पर वकील सुबह से ही धरने पर बैठ गए। मेरठ बंद को शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत 22 जिलों से समर्थन मिला है। मेरठ में सपा नेता अतुल प्रधान ने बंद को समर्थन दिया और व्यपारियों व अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। सपा नेता शाहिद मंजूर भी मौके पर मौजूद रहे।