फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पांच घंटे तक छूटे रहे पुलिस के पसीने

Thu, 28 Feb 2019 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
jiaul haq
सिविल लाइन स्थित एडीएम कंपाउंड के पास 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक युवक पेट्रोल की बोतल और माइक लेकर चढ़ गया। दावा किया कि पांच माह से गौमाता सपने में आकर मदद की गुहार लगा रही है इसलिए वह गोवंशों की दुर्दशा से व्यथित हो उठा। आगे देखें पांच घंटे चले इस ड्रामे की कुछ तस्वीरें: - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
jiaul haq
युवक ने ऐलान कर दिया कि जब तक प्रशासन गोशाला में गोवंशों के लिए उचित प्रबंध नहीं करेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब पांच घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस ने पब्लिक की सहायता से उसे नीचे उतार लिया। कुछ लोगों ने उसे पीटा दिया। पुलिस ने इस आरोपी युवक जियाउल  हक निवासी खुशहाल नगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन

3 of 7
जियाउल हक
कूदने की देता रहा धमकी
युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ सिविल लाइन अखिलेश भदौरिया, एसीएम सिविल लाइन, एसएसआई धनप्रकाश दक्ष और कचहरी चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए। 

4 of 7
jiaul haq
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जियाउल हक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। कभी वह टंकी से कूदने की धमकी देता तो कभी खुद को जलाने की। एक बार तो उसने टंकी पर चढ़े कुछ लोगों पर भी पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की।  
विज्ञापन

5 of 7
jiaul haq
हाईकोर्ट बेंच की मांग का मुद्दा उठाया
जियाउल हक जब तक गौवंश रक्षा की बात कर रहा था, तब तक सभी की सहानुभूति उसके साथ दिखी। लेकिन जैसे ही उसने गौवंश का मुद्दा छोड़कर हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई तो लोग आक्रोशित होने लगे। उसका कहना था कि उसके कई केस चल रहे हैं। आए दिन कचहरी में हड़ताल रहती है, इस कारण उसके केस खत्म नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जियाउल हक
अगर हाईकोर्ट बेंच बनेगी तो उसके केस जल्द खत्म होंगे। पुलिस अधिकारियों ने मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी को भी आग्रह कर बुलाकर बात कराई। इसी दौरान कुछ युवक जियाउल हक तक पहुंच गए और उसे दबोच लिया। बोतल छीनकर युवक उसे जबरन खींचकर नीचे ले आये। यहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
jiaul haq
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
एसएसआई सिविल लाइन ने बताया कि जियाउल हक पूर्व में भी लखनऊ सहित कई स्थानों पर इसी तरह पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। इस बार उसने कुछ लोगों को मारने की न केवल धमकी दी बल्कि उन पर पेट्रोल भी छिड़क दिया। उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के अलावा जान से मारने की धमकी देने और जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें