बॉलीवुड अभिनेताओं की दीवानगी किसे नहीं होती, लेकिन दीवानगी जब जुनून बन जाए तो कहना ही क्या। बॉलीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के लिए यही जुनून है मेरठ के सुधीर बच्चन में। जयभीम नगर निवासी सुधीर बिग बी के इस कदर दीवाने हैं कि अपने नाम के पीछे बच्चन लगा लिया है। बाल, पहनावा और बोलने का अंदाज भी बिग बी की तरह विकसित कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
meerut news
पैथोलॉजी सेंटर में काम करने वाले सुधीर की बिग बी के प्रति दीवानगी यहीं खत्म नहीं होती। अपने कार्यालय में अलग से बिग बी रूम बनाया है। जहां अमिताभ बच्चन की फिल्मों के पोस्टर, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित आलेख, किताबें और तमाम तस्वीरें डिसप्ले की है।
विज्ञापन
3 of 6
sudhir bachhan meerut
हर महीने अपनी तनख्वाह से एक बड़ा हिस्सा सुधीर अपने इस शौक को देते हैं। अमिताभ बच्चन की तस्वीर से चांदी का सिक्का, चांदी का नोट, लिफाफा, वायर नेम प्लेट और चांदी का फोटो फ्रेम भी बनवा चुके हैं।
4 of 6
sudhir bachhan meerut
अपने हाथों से अमिताभ बच्चन के नाम की वायर नेम प्लेट महज तीन दिनों में डिजाइन की है। बिग बी की कोई भी फिल्म आए उसे सुधीर सबसे पहले देखते हैं। सोमवार 25 फरवरी को सुधीर की खुशी का ठिकाना न रहा जब उन्हें बिग बी की ओर से बधाई पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
amitabh bachhan
सुधीर ने बताया हर वर्ष वे अमिताभ बच्चन को नए वर्ष पर उनकी तस्वीरों से सजा एक टेबल कैलेंडर भेजते हैं। 5 सालों से लगातार यह सिलसिला जारी है। लेकिन इस वर्ष पहली बार अमिताभ बच्चन ने उनको बधाई पत्र भेजा है।
इसमें अमिताभ बच्चन के हस्ताक्षर भी हैं। पत्र में सुधीर को बधाई और उनके कैलेंडर के लिए शुक्रिया व नए साल की शुभकामनाएं हैं। अप्रैल में सुधीर अमिताभ से मिलने मुंबई जाएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें