rain in shamli
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात 11.30 बजे शुरू हुई बारिश पूरी रात रुक-रुककर होती रही। बृहस्पतिवार को भी दिन में बारिश जारी रही। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। गुरुवार को दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया।
बारिश के पानी ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों-फसलों में भर गया है। शहर के कैराना रोड, पटेल नगर, कबाड़ी बाजार, नेहरू रोड, नगर पालिका रोड, मिल रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, जीआरपी, कैैराना रोड बिजलीघर कार्यालय, भैसवाल रोड पर एसपी कार्यालय परिसर में पानी भर जाने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।