rain in meerut
सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश अभी रुकने का नाम नहीं ले रही है रात में झमाझम बारिश और ओला पड़ने से मौसम और भी ठंडा हो गया सुबह 11:30 बजे तक मेरठ में 43.2 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है बारिश सबसे ज्यादा लाभ गेहूं की फसल को होगा मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार वेस्ट यूपी में बारिश का भी दौर बना रहेगा कल से बारिश कम होने के आसार हैं।