फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का कहर: बर्फबारी पहाड़ों पर, कांप रहे मैदानी इलाके, कोहरे की चादर में सिमटे शहर

Mon, 30 Dec 2019 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ बारी के कारण प्रत्येक जिले में ठंड बढ़ गई है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे ठंड से प्रभावित हो रहा है आम जनजीवन:-

मेरठ में इस बार की सर्दी दिसंबर में ही रिकॉर्ड तोडने पर आमादा है। दो दिन से लगातार बेहद ठंडे दिन की स्थिति बनी है। 20 दिन से मौसम सामान्य से नीचे चल रहा है। 20 दिन से पूरी तरह से धूप न खिलने से ठिठुरन बनी है। दिन के तापमान में सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 10
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
अभी कांपते रहेंगे मैदानी इलाके
अभी 2-3 दिन मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। लगातार चल रही शीत लहर मैदानी इलाकों को कंपकंपाती रहेगी। इस साल के अंत में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
विज्ञापन

3 of 10
winter meerut - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में बर्फ बारी के कारण यूपी के बागपत में जिले में भी ठंड बढ़ गई है। रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया है।शीत लहर चलने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार को भी ठंड का प्रकोप दिखा।
 
अल सुबह दो से तीन बजे के बीच न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। रविवार को सुबह कोहरे का असर रहा। दिन में हल्की धूप खिली तो लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन शाम होते-होते ठंड से असर दिखाना शुरू कर दिया।

4 of 10
बागपत में कोहरा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर से पश्चिम की तरफ बह रही सर्द हवा के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ठंड अधिक होने के कारण आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड का असर यह हुआ कि अधिकांश बाजार में भी लोगों की आवाजाही कम रही।
 
इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। दुपहिया वाहन कम नजर आए।  प्रभारी डीएम अमित कुमार सिंह ने ठंड और शीत लहर को देख आठवीं तक स्कूलों का दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आठवीं तक के स्कूल अब एक जनवरी को खुलेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 10
कोहरे में काम पर जाते बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड जारी 
बिजनौर जिले में भी इन दिनों भीषण सर्दी पड़ रही है। रविवार को कालागढ़ कड़ाके की सर्दी की चपेट में रहा। सर्दी का सितम इतना अधिक रहा कि रात्रि में पेड़ और पौधों पर ओस और पाला, पानी की बूंदों के रूप में जमने लगा।
 
शीतलहर के कारण बाजार और सड़के सूने पड़े रहे। यात्री बसों में यात्री न होने के कारण यात्री वाहन भी दोपहर तक कम ही चले।
विज्ञापन

6 of 10
अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में धूप निकली। तापमान में थोड़ा इजाफा जरूर हुआ है।
लेकिन सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। जिले में ठिठुरन बरकरार है।
न्यूनतम तापमान 3.3 तथा अधिकतम 13.4 डिग्री रहा। ठिठुरन और सर्द हवा के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड के कारण यातायात एवं बाजार प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन

7 of 10
लाइट जलाकर चलाने पड़ रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से घटी विजिविलिटी, प्रभावित हुई ट्रेनें 
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात से कोहरे का जबर्दस्त असर बना हुआ है। घना कोहरा छाने से विजिविलिटी बेहद कम हो गई है। कुछ दूरी से भी साफ नजर नहीं आ रहा। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। ट्रेन यातायात भी प्रभावित रहा।
 
शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 40 मिनट तथा सुपर एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रोडवेज की बसों की रफ्तार भी सिमट गई है। सड़कों पर सामने कुछ नजर नहीं आने के कारण चालकों को बेहद सावधानी से बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

8 of 10
सूने पड़े बाजार - फोटो : अमर उजाला
बाजार में रहा सन्नाटा, कारोबार पर असर 
मुजफ्फरनगर में सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहकों के नहीं आने से दुकानदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
 
रेडिमेट गारमेंट के विक्रेता विपुल का कहना है कि गांव-देहात से लोग शहर में नहीं आ रहे हैं। शहरी से भी लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से कारोबार ठप हो रहा है। 

9 of 10
सर्दी का सितम - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद में करीब एक सप्ताह से सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम तापमान चार से सात के आसपास चल रहा था, लेकिन शनिवार को न्यूनतम तापमान और लुढ़ककर मात्र तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से मौसम में बना कोहरा दिनभर छट नहीं सका, जिसकी वजह से धूप भी नहीं निकल पाई।

दिन भर कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने से लोग ठंड से कांप गए। लोग जगह-जगह जलाव सेकते नजर आए। ज्यादातर जगहों पर लोगों ने कचरा जलाकर सर्दी के असर को कम करने का प्रयास किया। सर्दी की असर बाजारों पर भी नजर आ रहा है। शनिवार को बाजारों में खरीदारों की संख्या कम रही। ऐसे में दुकानदार भी मायूस हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
शामली में कई दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं से हर कोई बेेहाल है। सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। अगले दिनों में और गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। शीतलहर के चलते प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूल तो बंद कर दिए हैं, लेकिन कक्षा-9 से आगे की कक्षाएं चल रही हैं।

सुबह की बर्फीली हवा में छात्र स्कूल जाने को मासूम हैं, हालांकि ठंड की वजह से बहुत से अभिभावक तो बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे। कालेज में छात्र-छात्राओं की संख्या भी ना के बराबर है, जो आ रहे हैं वे भी कालेज में ही अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें