शामली जिले के कांधला में 95 वर्षीय हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने पर शोक छा गया। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी प्रसिद्ध हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन इस्लामिक धर्म के प्रचार प्रसार के साथ देश में कौमी एकता को बढ़ावा देने की शिक्षा दी। उन्होंने हमेशा दोनों समुदाय के लोगों को प्रेम सौहार्द के साथ जीने की शिक्षा दी। रमजान के पाक़ महीने में रविवार की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। तस्वीरों में देखें उनकी अंतिम यात्रा:-
विज्ञापन
2 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन
- फोटो : अमर उजाला
उनके निधन की खबर मिलते ही दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए और शोक व्यक्त किया। कस्बे और क्षेत्र के उलमा और मौलवी भी बड़ी संख्या में आवास पर एकत्र हो गए। हजरत के निधन की सूचना मिलते ही शोक में कस्बे के सभी बाजार बंद हो गए।
विज्ञापन
3 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिदों और मदरसों के माध्यम से हजरत के निधन की सूचना कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई। सोमवार को मुस्लिम समाज समेत सभी संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में मरहूम हजरत को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
4 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने हरजत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम शव यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए रूट डायवर्ट करने समेत पूरी तैयारी की गईं थी।
विज्ञापन
5 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
जिले में शोक की लहर
हजरत मौलाना इफ्तखारुल हसन के इंतकाल से जिले भर में शोक छा गया। इंतकाल की सूचना पर उनके रिश्तेदार कांधला पहुंच गए। सोमवार को सुबह ईदगाह कांधला में जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उनके शव को दफनाया गया। एसपी अजय कुमार पांडे ने कांधला पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
6 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
हजरत मौलाना के जनाजे में जिले व आसपास के हजारों लोगों सोमवार को सुबह से ही पहुंच गए। कांधला थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा भीड़ आने पर पुलिस फोर्स के साथ अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया। सुबह आठ बजे हजरत मौलाना के पार्थिव शरीर को सुर्पुद ए खाक किया गया।
विज्ञापन
7 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने दिल्ली केंद्रीय कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा कर परम पूज्य मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना हसन को सच्ची श्रद्धांजलि दी।
8 of 9
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने लखनऊ से इस्लामिक धर्म गुरु हजरत मौलाना इफ्तखारुल हसन के इंतकाल के बाद शोक प्रकट किया है। मौलाना ऐसी शख्सियत थे, जिनके नाम से कांधला की विश्व में पहचान हुई थी।
हजरत मौलाना इफ्तेखारूल हसन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
हजरत साहब की अंतिम यात्रा में मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर सहित आसपास के जिलों से भारी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि मौलाना एक साधारण और बेमिसाल शख्सियत थे। उनकी अंतिम विदाई में शामिल होकर वह बहुत खुश हैं। ये मौलाना के लिए उनकी मोहब्बत है।