ये तस्वीरें हस्तिनापुर के मखदूमपुर घाट की हैं। पंटून के पुल से गुजरते वाहनों की इन तस्वीरों को हमारे जागरूक पाठक सतीश जैन ने साझा किया है। वन विभाग हस्तिनापुर सेंक्चुरी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है। ईको टूरिज्म स्पॉट में हस्तिनापुर सेंक्चुरी को शामिल किया है। एक दिन के टूर को मंजूरी मिल गई है।
सेंक्चुरी में घूमने के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकेगा। देश और विदेश के पर्यटक ऐसा कर सकेंगे। नेचर ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग के अलावा गंगा में बोटिंग कराई जाएगी। इस दौरान पर्यटक घड़ियाल, कछुआ और डॉल्फिन भी देख सकेंगे।