फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर सेंचुरी में विदेशी पक्षियों की अठखेलियां, तस्वीरों में देखें- गंगा घाट की सुबह का नजारा

Thu, 17 Jan 2019 05:00 AM IST
कपिल kapil विपुल सैनी, सुनील कैथवास, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
झुंड में तरतीब से शिकार करके पेट भरना फिर पूरे दिन गर्म रेत पर सुस्ताना। ये नजारा आजकल गंगा किनारे का है। हस्तिनापुर के मखदूमपुर, भीकुंड और खेड़ी घाट समेत आसपास के गांवों में छिछले पानी में विदेशी पक्षियों की अठखेलियां पक्षी प्रेमियों को खासा आकर्षित कर रही हैं। हर साल 60 से अधिक प्रजाति के हजारों प्रवासी पक्षी हजारों मील की यात्रा कर यहां आते हैं और सर्दी खत्म होने पर लौट जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
मखदूमपुर घाट पर आजकल साइबेरिया और यूरेशिया के पक्षियों का बसेरा है। इनमें साइबेरियन क्रेन, ब्लू थोरेट, शॉक्लर, ब्रह्मी डक सहित किंगफिशर, कामन टेल, कॉम्ब बतख जैसे दर्जनों प्रजाति के विदेशी पक्षी हैं। एक हाथ से लेकर पांच फीट तक लंबे ये पक्षी अपने-अपने तरीके से शिकार करते हैं। कुछ एकांत में भोजन की तलाश करते हैं तो कुछ झुंड बनाकर मछलियों को घेर लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
सात से दस दिन करते हैं सफर 
प्रवासी पक्षी 7 से 10 दिन की यात्रा कर मखदूमपुर सहित देश के अन्य हिस्सों में पहुंचते हैं। खास बात यह है ये पक्षी हर बार एक ही रास्ता प्रयोग करते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि बर्फ से ढके हिमालय पर्वत का क्षेत्र यह पक्षी तीन दिन में पार करते हैं। करीब 10 हजार किलोमीटर से भी अधिक का सफर यह विदेशी मेहमान तय करते हैं।

4 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
आसमान में दिखता है अनुशासन 
अपने देश से चलते समय यह विदेशी मेहमान एक आकृति में दूरी तय करते हैं। ये आकृतियां ज्यादातर वी-शेप में होती हैं। सबसे आगे ग्रुप का मुखिया होता है। बीच में बच्चे और पीछे वयस्क पक्षी होते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि ये पक्षी हवा, धूप और दबाव के अनुसार अपनी उड़ने की आकृतियों में बदलाव करते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
यात्रा में ऐसे पाते हैं ऊर्जा
माइग्रेट से पहले इन पक्षियों का शरीर हाइपरफैगिया में चला जाता है। इसके तहत शरीर में हार्मोंस की अधिकता होती है, जिससे इनके शरीर में फैट जमा हो जाता है। इससे इन्हें ऊर्जा मिलती है। वहीं झुंड का आकार भी ऊर्जा क्षय को कम करता है।
विज्ञापन

6 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
शिकार का अनूठा तरीका
प्रवासी पक्षियों में कुछ इकट्ठा होकर मछलियों के झुंड को घेरकर बंद जगह पर ले जाकर उनका शिकार करते हैं। लेकिन इन्हीं पक्षियों में किंगफिशर के शिकार करने का अनूठा तरीका है। यह अपने शिकार के ऊपर मजबूत पकड़ न होने तक उड़ता रहता है। शिकार चोंच में दबाते ही तुरंत उड़ जाता है। वहीं साइबेरियन क्रेन ज्यादातर पानी के बजाए गंगातट से सटे खेतों में अपने खाना का इंतजाम करती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
सुबह शिकार फिर पूरे दिन आराम
प्रवासी पक्षी सुबह होते ही शिकार की तलाश में जुट जाते हैं। क्योंकि सुबह के समय दूसरे पक्षियों का हस्तक्षेप कम होता है। उसके बाद तट किनारे गर्म रेत पर आराम करते नजर आते हैं। तेज हवा होने या धूप कम निकलने पर ये मेहमान अपने ठिकानों पर छिपने के लिए निकल जाते हैं।

8 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
छिछला पानी, खुला मैदान है पसंद
गंगा किनारे लोगों की आवाजाही वाले स्थान को कुछ प्रवासी पक्षी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें शांत वातावरण चाहिए। ये ऐसे स्थान भी खोजते हैं जहां खुला मैदान और छिछला पानी हो। जहां उन्हें खाने के लिए आसानी से मछलियां, कीड़े मिल सकें। खुला मैदान उन्हें अपने शत्रु से सतर्क करता है। हल्की से आहट पर ये उड़ जाते हैं।

9 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
प्रवासी पक्षियों की इस बार सेंक्चुरी में अच्छी संख्या है। ये अच्छा संदेश है। पक्षियों की सुरक्षा को लेकर लगातार मानीटरिंग कराई जा रही है। - अदिति शर्मा, डीएफओ

आगे देखिए दो और तस्वीरें:-

10 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

11 of 11
हस्तिनापुर सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला
फोटो

(फोटो जर्नलिस्ट-  सुनील कैथवास)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें