Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। अंकित की हत्या को अंजाम देने वाले शूटर विदेशी हथियारों से लैस थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी हो सकती है।
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को पुलिस प्री-प्लान मर्डर मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस को अहम जानकारी मिली है कि हत्या को अंजाम देने वाले हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शूटर वारदात से करीब दो दिन पहले ही शामली पहुंच गए थे। इसके बाद से पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस को आशंका है कि शूटरों ने शहर के किसी होटल या धर्मशाला में ठहरकर वारदात की रेकी की। इसी को देखते हुए कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम शहर और आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पिछले दो-तीन दिनों में होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 20
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 से 30 साल के युवकों पर नजर
पुलिस खास तौर पर ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो वारदात से दो दिन पहले शामली पहुंचे और जिनकी उम्र करीब 21 से 30 वर्ष के बीच है। होटल-धर्मशालाओं में ठहरने वालों की आईडी, मोबाइल नंबर और आने-जाने की जानकारी भी जांच के दायरे में है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की गतिविधियों का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
3 of 20
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेकी के बाद वारदात की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले अंकित की गतिविधियों पर नजर रखी हो सकती है। दो दिन पहले शूटरों के शामली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कहां ठहरकर रेकी की और वारदात के दिन घटनास्थल तक कैसे पहुंचे।
4 of 20
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 20
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले भी हत्या के इरादे से पहुंचे थे शूटर, भीड़ अधिक होने से लौटे
पुलिस को आशंका है कि हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के लिए शार्प शूटर एक दिन पहले भी मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस समय जिम के आसपास भीड़ अधिक होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन
6 of 20
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपियों ने अगले दिन दोबारा रेकी कर अंकित को निशाना बनाया और जिम से बाहर निकलते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस अब आरोपियों की एक दिन पहले की गतिविधियों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
7 of 20
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विदेशी हथियारों से लैस थे शूटर
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हमलावरों के पास विदेशी हथियार होने की बात सामने आई है। शूटरों ने पिस्टल समेत अन्य अत्याधुनिक हथियारों से करीब 18 राउंड फायर किए थे।
8 of 20
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरा सीसीटीवी फुटेज वायरल, पैदल भागते दिखे चारों हमलावर
अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वारदात के बाद चारों हमलावर पैदल ही भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज नाला पटरी क्षेत्र का है। वीडियो में चारों आरोपी तेजी से पैदल जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
9 of 20
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अंकित के लिए सोशल मीडिया पर आक्रोश, दस हजार से अधिक पोस्ट
अंकित हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दस हजार से अधिक पोस्ट साझा की जा चुकी हैं। लोगों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
10 of 20
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के लिए सोशल मीडिया पर आक्रोश, दस हजार से अधिक पोस्ट
अंकित हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दस हजार से अधिक पोस्ट साझा की जा चुकी हैं। लोगों ने हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे भागकर बचाई जान
अंकित हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल के पास पहुंची और क्राइम सीन दोहराया। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि जब हमलावर अंकित को गोली मार रहे थे, तब वह घटनास्थल के पास ही मौजूद था।
गोलियों की आवाज सुनकर वह दहशत में आ गया और अपनी दुकान बंद कर मौके से भाग गया। उसने बताया कि हमलावरों के जाने के बाद ही वह लौटने की हिम्मत जुटा सका। एक महिला ने बताया कि वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
दहशत के कारण वह भी मौके से भाग गई, लेकिन बाद में उसने आसपास के लोगों को गोली चलने की जानकारी दी। जिम संचालक ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान वह जिम के अंदर मौजूद था। गोलियों की आवाज सुनते ही वह बाहर आया, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे।
14 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों से भी की पूछताछ
उस समय जिम में एक क्लास चल रही थी, जिसके कारण वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर घटना का क्रम समझने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
15 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के तार हरियाणा से जुड़े होने के कारण पुलिस ने शुक्रवार सुबह शामली से लेकर कैराना व हरियाणा सीमा यमुना पुल तक और मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली पुल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान पुलिस टीम ने हाईवे पर लगे करीब 52 सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे से अंदर जाने वाले रास्तों की सीसीटीवी फुटेज भी देखी।
16 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में नौ गोलियां लगी थीं।
17 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी।
19 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह जिम से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। इसी बीच चारों हमलावर आए और गाड़ी का गेट खोलकर अंकित पर पिस्टलों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पांच गोलियां अंकित के शरीर में लगीं। कुछ गाड़ी के शीशे पर लगी हैं। 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग करके हमलावर बाइक से भाग गए। घायल अंकित अपनी गाड़ी से नीचे गिर गए। उनके परिचित उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित हत्याकांड में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अंकित बालियान की हत्या में उनके पिता सतवीर सिंह की तरफ से शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार चार हमलावरों पर बेटे पर फायरिंग कर हत्या की गई। जांच अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चार बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।