फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी दशहरा 2018: मेरठ की इन 10 बड़ी समस्याओं के दशानन का कब होगा दहन

Fri, 19 Oct 2018 04:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 13
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आज विजयादशमी का पर्व है। अहंकार और बुराइयों के प्रतीक दशानन का दहन होगा। इधर शहर में भी समस्याओं का अंबार है। आखिर इन समस्याओं के दशानन का दहन कब होगा। कवायदें हो रही हैं पर समस्याएं भी बढ़ती ही जा रही हैं। शहर में स्थिति खराब है। ये दस समस्याएं दूर हो तो शहर में विकास की योजनाओं को भी मूर्तरूप मिल सकेगा...
विज्ञापन

2 of 13
रुड़की में अतिक्रमण हटाती निगम की टीम
अतिक्रमण
शहर की बड़ी समस्या, जिसके कारण सड़कें संकरी हो गयी हैं। सड़कों पर अतिक्रमण के कारण ही शहर जाम की चपेट में रहता है। अनेक बार शासन-प्रशासन स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ योजनाएं बनीं। लेकिन योजना का क्रियान्वयन धरातल पर नहीं हो सका। जिसका परिणाम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 13
नोएडा सेक्टर 34 में पडा कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा
यह समस्या भी अहिरावण जैसी है। कूड़े से पूरा शहर सड़ रहा है। आए दिन हंगामे और राजनीति हो रही है। लेकिन इस समस्या का दहन नहीं हो रहा है। शासन ने स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया। शहरों को कूड़ा मुक्त करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने पर भी अधिकारियों की लापरवाही बरकरार है।

4 of 13
शहर में लगीं स्ट्रीट लाइट खराब, सड़कों पर अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर अंधेरा
इस पर पूरे साल युद्ध चलता है। सोडियम से एलईडी में बदले पथप्रकाश से न तो ऊर्जा बच रही है और न ही पथ प्रकाश में सुधार हुआ। शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे पथ प्रकाश रहता है तो कहीं बल्ब तक नहीं जलते। स्ट्रीट लाइट को लेकर लगातार हंगामा होता है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

5 of 13
सड़क के किनारे हटाए जा रहे हैं अवैध कब्जे - फोटो : अमर उजाला
अवैध कब्जे
सरकारी स्कूलों का हाल बुरा है। प्राथमिक स्कूलों में सुधार नहीं हो रहा है। जर्जर भवनों में स्कूल चल रहे हैं। न वहां लाइट है और न पंखे। यहां तक कि मिड-डे मील के नाम पर भी कई स्कूलों में बच्चे खाली प्लेट ही खनखनाते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जाम
जाम से शहर हलकान है। शायद ही कोई दिन हो जब जाम न लगता हो। तमाम योजनाएं भी शहर का जाम दूर नहीं कर सकी है। रूट डायवर्जन भी किया जिससे हल्की  राहत तो मिली पर बसों को शहर के भीतर से गुजारने के बाद फिर से हालात खराब हैं। मिनटों का सफर घंटों में तय करना नियति बन गया है।
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस अधीक्षक आवास के सामने टूटी सड़के।
टूटी सड़कें
शहर की जनता को टृटी सड़कों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पूरे साल जनता गड्ढा मुक्त सड़कों की मांग करती रही। सालाना करोड़ों रुपये सड़कों पर खर्च होते हैं। सीएम की प्राथमिकता में होने के बावजूद गड्ढा मुक्त सड़कों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

8 of 13
बारिश से हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
जलभराव
जलभराव बड़ी समस्या है। सालाना लाखों रुपये नाला सफाई पर खर्च होते हैं। लेकिन हल्की बारिश में शहर फिर टापू बन जाता है। समस्या खत्म होने की बजाय विकराल रूप ले रही है। जनता उम्मीद करती है कि दशानन की तरह इस समस्या का भी खात्मा होगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है।

9 of 13
गोली मारी
बढ़ते अपराध
लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। घरों में घुसकर  लूट की घटनाओं से लेकर चेन स्नैचिंग तक सभी का जोर है। सबसे अहम है महिला सुरक्षा। महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। छेड़छाड़ के अलावा महिलाओं के साथ लूट आदि की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। पुलिस-प्रशासन दावा करता है। लेकिन उसके बावजूद समस्या बरकरार है।

10 of 13
जिला अस्पताल का ब्लड बैंक। - फोटो : amar ujala
चिकित्सा 
शहर में यदि जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज को छोड़ दिया जाए तो चिकित्सा व्यववस्था का हाल भी ठीक नहीं। खास तौर पर देहात क्षेत्र में तो चिकित्सकों का भारी टोटा है। जिला अस्पताल और मेडिकल तक में स्पेशलिस्ट नहीं हैं। हेल्थ सेक्टर में क्रांति की जरूरत है।

11 of 13
दशहरा - फोटो : ANI
शहर में आठ स्थानों पर लगेगा दशहरा मेला 
शहर में आठ स्थानों पर दशहरा मेले का आयोजन होगा। कहीं पर अकेले रावण तो कहीं कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा। इस बार मेला आयोजकों ने विशेष तरीके के पुतले तैयार कराए हैं। इन पुतलों की खासियत यह है कि कुछ पुतलों की आंखें जलती दिखाई देंगी तो कुछ तीर लगने पर गर्दन घुमाएंगे। इसके साथ ही इस बार पुलतों की लंबाई 55 फीट से 100 फीट तक रहेगी।

12 of 13
दशहरा 2018 - फोटो : PTI
पूजन का शुभ मुहूर्त 
ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी ने बताया कि विजयादशमी पर सूर्योदय से लेकर सुबह 10:45 बजे तक दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त है। सुबह छह बजे से 10:45 तक चर लाभ और अमृत की चौघड़िया रहेगी। इसमें शस्त्र व बही पूजन के लिए सुबह 9:15 से 10:45 बजे के बीच समय अतिशुभ रहेगा। रात्रि में 9:20 बजे से 10:45 बजे के बीच रावण पुतले का दहन किया जा सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
- सूरजकुंड पार्क में पुतला दहन रावण 100 फीट, कुंभकरण  95 फीट, मेघनाद  90 फीट, पुतला दहन : रात्रि दस बजे,
- दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में पुतला दहन, रावण - 80 फीट, समय : रात्रि 9 बजे
- भैसाली मैदान में पुतलों का दहन, रावण - 90 फीट, कुंभकरण -80  फीट, मेघनाद -  75 फीट, समय : रात्रि 10 बजे
- जेलचुंगी श्रीरामलीला स्थल पर पुतला दहन, रावण -  55 फीट, समय : रात्रि 10 बजे
- मवाना रोड भगत लाइन के सामने कसेरूखेड़ा स्थल पर मेला, रावण  : 90 फीट, पुतले की गर्दन घूमेगी, समय : रात्रि 11बजे, 
- रजबन फुटबॉल मैदान में पुतले दहन, रावण - 60 फीट, कुंभकरण -50 फीट, मेघनाद -  50 फीट, समय : रात्रि 10 बजे
- कंकरखेड़ा मार्शल पिच पर दशहरा मेला, रावण - 70 फीट, कुंभकरण - 65  फीट, मेघनाद -  60 फीट, समय : रात्रि 9.30 बजे
- शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक शिव मंदिर परिसर में दशहरा मेला, रावण - 50 फीट समय रात्रि : 10 बजे

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें