फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षाएं कराने के सरकारी दावे फेल, पहले ही दिन धर दबोचे दो मुन्नाभाई

Tue, 12 Feb 2019 01:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
meerut news
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन लगातार दावा कर रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। मेरठ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की मुख्य परीक्षाओं के पहले दिन ही नकल माफिया ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। मेरठ में किठौर थानाक्षेत्र में दूसरे छात्रों की परीक्षा देते हुए दो मुन्ना भाइयों को कॉलेज प्रबंधन ने धर दबोचा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
up board exam
जानकारी के अनुसार मंगलवार को किठौर थानाक्षेत्र के सम्राट चंद्रगुप्त इंटर कॉलेज में चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा की प्रथम पारी में हिंदी की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने दो मुन्ना भाई धर दबोचे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
up board exam
पकड़े गए मुन्नाभाई जैद पुत्र गजन्फर निवासी नित्यानंदपुर ललियाना निवासी फहीम के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दूसरा आरोपी वसीम पुत्र सिब्तेहसन निवासी बहरोड़ा भी आदिल निवासी ललियाना के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

4 of 5
up board exam
इन दोनों ही आरोपियों को कॉलेज प्रबंधन ने पकड़कर डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। कॉलेज प्रंसिपिल सहित ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up board exam
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से चल रही हैं, लेकिन मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई हैं। मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें