फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंती बहार में छात्राओं का उल्लास, बच्चों को रंग-बिरंगी पतंगें खूब आईं रास

Sun, 10 Feb 2019 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
basant Meerut
मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में बसंत पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने जिला विद्यालय निरीक्षक जीके चौधरी व विधायक सोमेंद्र तोमर को का स्वागत किया। छात्राओं ने मां सरस्वती का गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधान धारण कर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

2 of 6
basant Meerut
विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ माह के पांचवें दिन  बड़ा जश्न मनाया जाता है। उधर, सुरेश चंद्र मेमोरियल एजूकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित ऐम इंटरनेशनल एकेडमी में बसंत सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अमरीश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को खेल-खेल में भारतीय संस्कृति और संस्कार का ज्ञान होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
basant Meerut
बीडीएस में मनाई बसंत पंचमी 
बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल जागृति विहार में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंग बिरंगी पतंगें बनाकर स्कूल को सजाया। कक्षा एक से आठ तक काइट मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने बच्चों की कला की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं।

4 of 6
basant Meerut
विजडम स्कूल में बसंत ऋतु पर हुए कार्यक्रम
विजडम ग्लोबल स्कूल में बसंत आगमन पर ऋतुओं के परिवर्तन के साथ मनाए जाने वाले फसलीय पर्व से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। शुभारंभ संस्था की प्रधानाचार्या आरती कुमार ने किया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने मां सरस्वती का वंदन किया। बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए और पीले रंग के भोजन का स्वाद लिया। संचालन न्याय गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन

5 of 6
basant Meerut
मदर्स प्राइड में बसंत पंचमी समारोह मनाया
मदर्स प्राईड स्कूल गंगानगर व बागपत रोड दोनों शाखाओं में बसंतोत्सव मनाया गया। स्कूल निदेशक संयम गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दी। अवनीत, नैना, प्रियम, आरती, अपूर्णा, श्वेता, आस्था, प्रिया व दीपा ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
basant Meerut
अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल में मनाया येलो डे
अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल थापर नगर में शुक्रवार को येलो डे मनाया गया। बच्चे व शिक्षिकाएं सभी पीले कपड़े पहनकर स्कूल आए। सभी ने डांस किया। स्कूल संचालिका सारंदा पुंडीर, प्रधानाचार्या शिखा ने शुभकामनाएं दी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें