यूपी के बागपत में फिल्म निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'सांड की आंख' के लिए जौहड़ी में सेट तैयार हैं। अगले दस दिन तक गांव में फिल्म की शूटिंग चलेगी। हस्तिनापुर और मवाना में भी फिल्म का एक हिस्सा फिल्माया जाएगा। डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने टीम के साथ यहां लोकेशन देखी है, जिन्हें फाइनल किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
bhumi pednekar-tapsee pannu
शनिवार को जौहड़ी गांव में फिल्म की तैयारी को अंतिम रूप दिया। मेरठ रोड स्थित जिस घर में शूटिंग होनी है, उसे साल 1970 की शक्ल दी जा रही है। छप्पर के नीचे रसोई बनाई। इसके अलावा शूटिंग स्थल पर कई अन्य स्थानों का निर्माण किया जा रहा है। टीम ने कुछ स्थान को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
bhumi pednekar
इसके अलावा घास काटने की मशीन लगा दी। मकान के ऊपर बनाया सेट हटा दिया, उसे बाद में लगाया जाएगा। रविवार को हीरोइन भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू के दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हस्तिनापुर और मवाना के एक गांव में भी शूटिंग होगी। जल्द ही वहां की लोकेशन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संबंध में छानबीन चल रही है। कुछ टीमें शूटिंग स्थल तलाशने में जुटी हैं।
4 of 8
tapsee pannu
फिल्म में यह किरदार होंगे अहम
शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय भूमि पेडनेकर, प्रकाशो तोमर का अभिनय तापसी पन्नू, चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका प्रकाश झा करेंगे। इसके अलावा विनीत कुमार कोच की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
tapsee pannu
इनके संघर्ष को दिखाया जाएगा
फिल्म में शूटर दादी चंद्रो तोमर, प्रकाशो तोमर के अलावा प्रकाशो की बेटी ट्रेप शूटर सीमा तोमर और चंद्रो की पोती शैफाली की भूमिका होगी। चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका खास होगी। फिल्म का टाइटल सांड की आंख सोशल मीडिया पर छा गया। जैसे ही तुषार हीरानंदानी, अनुराग कश्यप, तापसी और भूमि ने फिल्म के टाइटल का एलान किया, इसे देशभर में सराहा गया। ट्विटर पर लाखों लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
6 of 8
शूटर दादी के साथ फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप, तुषार हीरानंदानी व एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर व तापसी पन्नू
किसने क्या कहा
शूटर दादी चंद्रो तोमर ने कहा कि वह बेहद खुश है। कभी सोचा नहीं था, लेकिन अब यह सपने के सच होने वाला बात लग रही है। शूटर दादी प्रकाशो तोमर ने कहा कि वह बेटियों को बढ़ाना चाहती है। फिल्म में भी यही उद्देश्य है कि लड़कियों को अच्छी सीख मिले। निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने ट्विटर पर लिखा है कि आखिरकार जैसा वह चाहते थे, वही टाइटल मिल गया है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी टाइटल का श्रेय तुषार को दिया।
विज्ञापन
7 of 8
tapsee pannu
इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए शूटर दादी का एक डायलॉग भी लिखा है। उन्होंने लिखा -यो रेहा टाईटल! क्यूंकि माने ना दिखती चिड़िया कि आंख, माने तो सांड की आंख दिखे है!
वहीं भूमि ने भी इस फिल्म के बारे में इशारा करते हुए वही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है 'सांड की आंख' है नाम, शूटिंग है इसमें हमारा काम। फिल्म के टाइटल के बारे में कहा जा सकता है लेकिन फिल्म कितनी रोचक होगी ये फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मालूम चल सकेगा।