फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में ‘गुनहगार’, फिर भी नहीं हुए गिरफ्तार, विमलचंद की हैवानियत के तीन आरोपी हैं भागीदार

Mon, 06 May 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की घिनौनी करतूत - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी करने के दौरान हैवान विमल चंद के साथ सीसीटीवी कैमरे में दो महिलाएं और एक युवक भी दिखाई दे रहा है। लेकिन इन्हें पुलिस पांचवें दिन भी बेनकाब नहीं कर पाई है। इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना कि विमल चंद के साथ-साथ उन लोगों को भी बेनकाब करना चाहिए, जो इस हैवानियत में भागीदार थे। फुटेज में साफ दिख रहा है कि विमलचंद उन लोगों के सामने भी बच्चियों से दरिंदगी कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार में बच्चियों से दरिंदगी करने वाले हैवान विमलचंद के घिनौने कृत्य से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने विमलचंद और उसको ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों आशु कनौजिया और तुषार राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों की घिनौनी करतूत सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उजागर हुई है। इससे कोई नकार नहीं सकता। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक युवक भी दिखाई दे रहे हैं, जो विमलचंद के घर पर मौजूद हैं। फुटेज में विमल चंद एक बच्ची के साथ मौजूद है तो एक महिला इस दौरान हैवान विमल से बात रही है। 
दूसरी फुटेज में महिला बेड पर बैठी है और विमल बच्चियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है। तीसरी फुटेज में विमलचंद के साथ एक युवक बेड पर बैठा हुआ है। दोनों के बीच में तीन बच्चियां बैठी हैं। 

4 of 8
आरोपी के घर से बरामद घुंघरू - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल क्षेत्र की दोनों महिलाएं
हैवान विमल चंद के घर पर आने वाली दोनों महिलाएं मेडिकल क्षेत्र के दो अलग-अलग मोहल्ले में रहने वाली बताई गई हैं। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इन दोनों महिलाओं पर पुलिस की इतनी मेहरबानी क्यों है। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, फुटेज में विमलचंद के साथ बच्चियों के बीच में बैठा उक्त युवक सिविल लाइन क्षेत्र के जेल चुंगी के पास एक मोहल्ले का बताया गया है। जानकारी होने पर भी पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही। 

 
विज्ञापन

6 of 8
घटना का खुलासा करते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
खामोशी के पीछे क्या राज? 
इस सनसनीखेज खुलासे को पांच दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस फुटेज देखकर भी अपनी नींद नहीं तोड़ पाई। फुटेज में दिखने वालीं दोनों महिलाओं और एक युवक को पुलिस ढूंढ नहीं पाई। जबकि मुख्य आरोपी विमलचंद को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

7 of 8
गिरफ्तार आरोपी विमल चंद व टेक्निशियन आशू - फोटो : अमर उजाला
सवाल उठता है कि पुलिस ने सख्ती से विमल चंद से पूछताछ क्यों नहीं की। विमलचंद के घर में बच्चियों के बीच बैठने वाले युवक और महिलाएं कौन हैं, इसकी जानकारी विमल को जरूर होगी। लेकिन पुलिस किसी का भी नाम नहीं पूछ सकी। इस मामले में पुलिस की खामोशी के पीछे क्या राज है, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी नितिन तिवारी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गहनता से पूछताछ के बाद आरोपी विमलचंद को जेल भेजा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में जो लोग दिखाई दे रहे हैं, उनकी तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें लगी हैं। सभी आरोपियों को समाज के सामने बेनकाब किया जाएगा। -नितिन तिवारी, एसएसपी 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें