फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर गहने खरीदने के लिए ये है शुभ मुहूर्त, फौजी भाई उठा सकते हैं खास लाभ

Mon, 06 May 2019 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
सोने के गहने खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सोने और चांदी की खरीदारी के विशेष योग अक्षय तृतीया (सात मई) के लिए बाजार में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सराफा कारोबारियों ने नए डिजायन के गहनों का आकर्षक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गहनों का नया स्टॉक भी शोरूम पर आ गया है। ज्वेलर्स ने अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने पर हीरे और सोने दोनों के गहनों के मेकिंग चार्ज में छूट दी है। इसके साथ ही निश्चित उपहार योजना, फौजी भाइयों द्वारा गहनों की खरीद पर अतिरिक्त छूट ऑफर जैसी स्कीमें लांच कर दी हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
सोने के गहने - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं अक्षय तृतीया पर अगर कोई व्यक्ति आभूषण खरीदना नहीं चाहता तो उनके लिए सिक्के, गिन्नी, सोने के फोटोफ्रेम, चश्मे, बटन, टाई पिन, क्लिफ, घड़ियां और उपहार आइटम भी अच्छा विकल्प है। सोने का पानी चढ़े हुए और कंप्लीट सोने के बने हुए दोनों ही प्रकार के ये उपहार बाजार में हैं। मेरठ शहर में सदर सराफा बाजार, आबूलेन, आबूप्लाजा, सराफा बाजार, शास्त्रीनगर, शारदा रोड, नीलगली, शहर सराफा सहित अन्य छोटे सराफा बाजारों में कारोबारियों ने तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 10
सोने के गिफ्ट आइटम - फोटो : अमर उजाला
ये हैं अच्छे गिफ्ट आइटम
सोने के उपहार व गहने, हीरे के आभूषणों के अलावा अक्षय तृतीया पर चांदी के गहने, बर्तन, चांदी के पांच बर्तन, चांदी के सिक्के, ठाकुर जी का शृंगार सहित अन्य गिफ्ट आइटम भी खरीद सकते हैं। 

4 of 10
सोने के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
पांच से लेकर 20 ग्राम के सिक्के
सोने और चांदी दोनों में ही सिक्कों की अच्छी रेंज बाजार में है। केवल सोने के सिक्कों को देखें तो हर बजट वाले लोगों के लिए सिक्के बाजार में हैं। हॉलमार्क वाले विक्टोरिया छाप व सामान्य सिक्के भी हैं, जो ठोस सोने से बने हैं। पांच ग्राम सोने के सिक्के की कीमत 16,575 रुपये, 8 ग्राम की कीमत 24,455 रुपये, 10 ग्राम की कीमत 33,050 व 20 ग्राम के सोने के सिक्के की कीमत 66,100 रुपये है। इससे अधिक वजन के सिक्के ऑर्डर पर उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
सोने के गहने - फोटो : अमर उजाला
सुबह 5.39 से शाम 6.55 तक रहेगा शुभ मुहूर्त 
अक्षय तृतीया तिथि सात मई मंगलवार को राहिणी नक्षत्र योग व तैतिलकरण में उस समय प्रारंभ होगी, जिस समय चंद्रमा अपनी उच्च वृषभ राशि में होगा। इस दिन रवि योग के साथ-साथ राज योग है। इस वर्ष सूर्योदनी अक्षय तृतीया सुबह 5.39 से प्रारंभ हो जाएगी। पूर्ण प्रभावी रूप से  शाम छह बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसलिए पूरा दिन पूजन दान आदि के लिए श्रेष्ठ रहेगा। मंगलवारीय अक्षय तृतीया पराक्रम और उत्साह को बढ़ाने वाली होती है। 
विज्ञापन

6 of 10
सोने के गहने - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष पं. विनोद त्यागी ने बताया कि वैशाख शुक्ल तृतीया अबूझ मुहूर्त के रूप में सभी शुभ कार्यों के लिए अक्षय फलदायी होती है। ये अक्षय तृतीया सतयुग व त्रेता युग के आरंभ होने की तिथि है। इसलिए इसे युगादि तिथि भी कहते हैं। अक्षय तृतीया के दिन ही श्री बद्री नारायण के कपाट खुलते हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
सोने के झुमके - फोटो : अमर उजाला
इसी दिन मात्र वृंदावन में श्री बांके बिहारी के चरणों के दर्शन वर्ष में केवल इसी दिन अक्षय तृतीया को होते हैं। ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण का कहना है कि श्री बद्रीनारायण व श्री बांके बिहारी जी के चित्र के आगे अथवा उनका ध्यान करके अक्षय तृतीया वाले दिन भीगी हुई चने की दाल, मिश्री, तुलसी डालकर भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करना सतयुग व त्रेता युग के शुभ प्रभाव हमारे जीवन में ला पाता है।

 

8 of 10
Akshaya Tritiya, jewelery shopping - फोटो : अमर उजाला
सोने के ये हैं गिफ्ट आइटम 
घड़ियां -
एक से डेढ़ लाख रुपये
चश्मे के फ्रेम- 25 ग्राम का पूरा फ्रेम एक लाख के आसपास 
फोटो फ्रेम- 4 से 5 हजार 
ठाकुर जी के गहने- वजन और आकार के अनुसार 

9 of 10
Akshaya Tritiya, jewelery shopping - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया के लिए गहनों के अलावा गिफ्ट आइटम भी हैं। वैसे तो ग्राहक गहने ही खरीदता है, लेकिन कुछ कस्टमर कुछ अलग खरीदना चाहते हैं। वो गिफ्ट आइटम भी लेते हैं। -अंकुर जैन, संचालक जैना ज्वैलर्स
 
विज्ञापन

10 of 10
हीरे से जड़ी घड़ियां - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों से जीएसटी नहीं लिया जाएगा और पक्का बिल दिया जाएगा। साथ ही टोटल अमाउंट पर दो प्रतिशत छूट देंगे। -दिनेश भारद्वाज, संचालक भारद्वाज ज्वैलर्स

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें