फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: लखनऊ तक गूंजा शामली में युवक की हत्या का मामला, 2 सिपाही सस्पेंड

Tue, 27 Nov 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शामली में झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में सोमवार को हुई युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को एक वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वीडियो में यूपी 100 पुलिस की जीप में बैठे राजेंद्र की बाहर खड़े युवक ने जमकर पिटाई की। युवक ने उसे पुलिसकर्मियों के सामने ही गाड़ी से खींचकर पीटा। खींचातानी में वह जीप से नीचे गिर गया था। एसपी ने काम के प्रति लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति उनके कमांडेंट को भेजी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वायरल हुई वीडियो में दिखाया गया है कि राजेंद्र पुलिस की जीप में बैठा है। पुलिस की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेरा हुआ है। जीप में मौजूद एक पुलिसकर्मी राजेंद्र को पकड़े हुए था। इस बीच पुलिस जीप की खिड़की के पास खड़े युवक ने राजेंद्र की जमकर पिटाई की। युवक ने राजेंद्र को घुसे मारे और गाड़ी से उसे नीचे खींच लिया। पुलिस जीप के बाहर एक पुलिस कर्मी भी खड़ा ये सब देख रहा था। वायरल वीडियो को देखने के बाद एसपी ने इस प्रकरण में यूपी 100 पुलिस की गाड़ी पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी चालक ब्रजवीर और सुनील सिंह को निलंबित कर दिया। सुनील सिंह की ड्यूटी गाड़ी पर थी, लेकिन वह घटना के वक्त मौके पर नहीं था। एसपी के मुताबिक होमगार्ड कुलवीर के निलंबन के लिए होमागार्ड कमांडेंट को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ तक गूंजा मामला 
मंगलवार सुबह राजेंद्र की हत्या से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और पुलिस से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस जीप में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने का मामला लखनऊ डीजीपी मुख्यालय तक पहुंच गया। मुख्यालय ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों से मांगी।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ले जाती तो शायद बच जाती जान 
परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले राजेंद्र की खूब पिटाई की। उसे अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस ने घायल राजेंद्र को पकड़कर गाड़ी में डाल लिया और वहीं खड़ी रही। यदि पुलिस तुरंत उसे वहां से ले जाती और उसे अस्पताल में भर्ती करती, तो शायद राजेंद्र बच जाता। इतना सब होने के बावजूद पुलिस वाले वहां से चले गए और इसके बाद भी आरोपियों ने राजेंद्र को पीटकर मार डाला। (ये मृतक का फाइल फोटो है)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वीडियो के आधार पर यूपी 100 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। यदि वहां ऐसी स्थिति बनी थी तो उन्हें सूचना देकर तुरंत मौके पर फोर्स बुलानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी कारण उन्हें निलंबित किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर घटना में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें एक पकड़ा जा चुका है। - अजय कुमार एसपी शामली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें