फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की हत्या कर प्रेमिका ने सातवीं मंजिल से फेंका शव, छह साल से लिव-इन में था प्रॉपर्टी डीलर

Tue, 19 Mar 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित पॉश कॉलोनी ग्रीन विलेज में सोमवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को प्रेमिका व उसकी मां ने सातवीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 

परतापुर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में नीरज कुमार (45) पुत्र ओंकार सिंह पत्नी बबली व दो बच्चों आशीष व कार्तिक के साथ रहते थे। इंदिरापुरम में ही नीरज का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी फ्लैट नंबर 801 में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। रविवार शाम को नीरज प्रेमिका के पास ग्रीन विलेज गए थे। वहां उनका प्रेमिका से विवाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 10
घर के बाहर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान नीरज की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे कॉलोनी के लोगों ने शव को देखा। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर नीरज की पत्नी, बच्चे समेत सैकड़ों लोग मौके पर आए। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया तो पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बेहोश नीरज को परिवार ने मिलकर फेंका  
पुलिस ने रिया व उसकी मां कमलेश के साथ भाई विपुल को भी गिरफ्तार किया है। देररात पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि नीरज को बेहोशी की हालत में रिया व उसके परिजनों ने सातवीं मंजिल से फेंका। जिससे वारदात आत्महत्या लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

3 of 10
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि नीरज शराब पीकर आया था। प्लाॅट नाम कराने को लेकर नीरज व रिया में विवाद हुआ। नीरज ने रिया को थप्पड़ मारा तो उसने धक्का दे दिया। नशे की हालत में नीरज का सिर दीवार से टकरा गया। वह बेहोश हो गया। रिया ने यह बात मां कमलेश को बताई। पुलिस के मुताबिक कमलेश अपने बेटे विपुल के साथ रिया के फ्लैट पर पहुंची। जहां पर तीनों ने मिलकर नीरज को सातवीं मंजिल से फेंक दिया। उसके बाद वे अपने-अपने फ्लैट में चले गए।    

 

4 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जल्द होगा खुलासा
अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। नीरज की पत्नी बबली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसके आधार पर एक महिला, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई बातें बताई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। -नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ 
विज्ञापन

5 of 10
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के साथ लिव इन में था नीरज 
प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार करीब छह साल से प्रेमिका के साथ ग्रीन विलेज कॉलोनी में लिव इन संबंधों में रहते थे। इसको लेकर उसकी पत्नी बबली ने परतापुर व ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत भी की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस का दावा कि रविवार को 80 लाख रुपये के प्लाट को लेकर नीरज का प्रेमिका से विवाद हुआ था। इसके चलते ही हत्या की गई है। 
विज्ञापन

6 of 10
महिला से मारपीट करती सास-बहू - फोटो : अमर उजाला
नीरज का ग्रीन विलेज अक्सर आना जाना रहता था। जहां पर उसकी मुलाकात रिया से हुई। रिया अपनी मां कमलेश और भाई के साथ फ्लैट नंबर 402 में रहती थी। नीरज का कमलेश के घर पर आना जाना हुआ तो रिया से दोस्ती हो गई। रिया का किसी बात पर अपने पति से विवाद चल रहा था। रिया का करीब सात साल का एक बेटा भी है।

नीरज ने रिया को ग्रीन विलेज में फ्लैट नंबर 801 दिलवाया। इसके बाद रिया अपने बेटे को लेकर नीरज के साथ लिव इन में रहने लगी थी। जानकारी होने पर नीरज की पत्नी बबली ने आपत्ति जताई। उसने परतापुर और ब्रह्मपुरी थाने पर पति व रिया के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया था। लेकिन पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने किया था पति का ‘स्टिंग’
नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी होने पर बबली ने पति का स्टिंग किया। उसने खुद ग्रीन विलेज आकर इसको देखा। उसके बाद परिवार के लोगोें में पंचायत भी बैठी, लेकिन नीरज नहीं माना। पुलिस के अनुसार नीरज का रिया से दो माह पहले भी विवाद हुआ था।

वह प्रेमिका को छोड़कर पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा था। इसके बाद रिया ने बीमारी के बहाने नीरज को फिर से फोन कर फ्लैट पर बुलाया। पत्नी और बच्चों ने उसे रोका था। लेकिन नीरज गुपचुप तरीके से ग्रीन विलेज जाने लगा। रविवार रात वह एक युवक के साथ फ्लैट पर गया था।

 

8 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला की पिटाई करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने प्रेमिका और उसकी मां को पीटा  
ग्रीन विलेज कॉलोनी में प्रेमिका और उसकी मां को देखते ही नीरज की पत्नी बबली भड़क गई। बबली और उसकी साथ आई महिलाओं ने पुलिस कस्टडी से छीनकर मां-बेटी को पीटा। उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। करीब दो घंटे तक ड्रामा चला। जैसे तैसे पुलिस ने मां बेटी को थाने पहुंचाया। 

 

9 of 10
आरोपी महिला की पिटाई करती महिला - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर नीरज की हत्या की जानकारी होते ही पत्नी बबली अपनी सास और कई महिलाओं समेत ग्रीन विलेज पहुंची। पति का शव देखकर बबली का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद वह रिया के सातवीं मंजिल स्थित फ्लैट पर पहुंच गई। बबली ने रिया व उसकी मां कमलेश से गाली-गलौज शुरू की। सास बहू ने मां-बेटी के साथ फ्लैट में ही मारपीट शुरू कर दी।

प्रेमिका के बाल खींचकर नीचे गिरा लिया और कहा कि अब सब्र आ गया। मेरा सुहाग मिटा दिया। बबली ने कहा कि रिया बता तुझे कितनी दौलत चाहिए। आरोप लगाया कि तेरे चक्कर में नीरज ने लाखों की संपत्ति लुटा दी। ये घटनाक्रम पुलिस के सामने हुआ। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने सास-बहू को फ्लैट से नीचे उतारा और मां-बेटी को अंदर बंद कर लिया। बाद में पुलिस मां-बेटी को थाने ले जाने लगी, तब भी सास बहू ने उनको गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

10 of 10
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल पहुंचीं
प्रेमिका और उसकी मां समेत परिवार को गिरफ्तार करने के लिए नीरज के परिजनों ने हंगामा किया। गिरफ्तारी न होने पर काफी देर हंगामा चला। करीब दो घंटे बाद महिला कांस्टेबल बुलाई गईं। तब जाकर पुलिस ने मां बेटी को गिरफ्तार कर दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रिया ने बताया कि कई महीनों से नीरज उससे किनारा करने लगा था। वह डरने लगी थी कि कहीं वह उसे छोड़ न दे। इसे देखते हुए उसने नीरज से प्लाॅट उसके नाम करने की जिद की थी। नीरज ने यह बात मानने से इंकार कर दिया था। उसके बाद से उनमें दूरियां बढ़ गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें