गैंगस्टर समयदीन को नई-नई गर्लफ्रेंड बनाने का शौक था। पुलिस ने समयदीन के मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही वह कर्नाटक से शामली पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
यूपी के शामली जिले के भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी समयदीन को मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार, समयदीन को नई-नई गर्लफ्रेंड बनाने का शौक था और इसी कारण पुलिस तक उसकी जानकारी पहुंची। मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
जांच में पता चला कि समयदीन लगातार अपने गिरोह का संचालन कर रहा था। पहले वह मुकीम काला गैंग का सदस्य था और इससे पहले बागपत के राहुल खट्टू गैंग से भी जुड़ा रहा था। अपने गिरोह के तीन सदस्यों की प्रेमिकाओं के साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था।
विज्ञापन
2 of 12
समयदीन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके कारण वह कर्नाटक की एक गर्लफ्रेंड के संपर्क में था। पुलिस ने समयदीन के मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही वह कर्नाटक से शामली पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 12
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा, अलाउद्दीनपुर के मिथुन तक भी पुलिस दिल्ली और राजस्थान की गर्लफ्रेंड के जरिए पहुंची थी। एक दिसंबर को मिथुन को झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने मार गिराया था। एसपी ने बताया कि समयदीन के गिरोह में आठ से नौ अन्य सदस्य भी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
4 of 12
मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नफीस की दो शादियां
पुलिस के अनुसार, नफीस की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी रुकसाना की छह साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद उसने कोलकाता की रहने वाली शमा से दूसरी शादी की। शादी के बाद नफीस अपनी दूसरी पत्नी के साथ कोलकाता में रह रहा था और कभी-कभी वारदातों के लिए शामली आता था। यहां वह कपड़े की फेरी की आड़ में अपराधों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
5 of 12
मुठभेड़ में आरोपी ढेर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गिरोह में 20-30 साल के युवाओं को जोड़ रहा था समयदीन
पुलिस की जांच में सामने आया कि 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश समयदीन नफीस की मौत के बाद से खुद गिरोह की कमान संभाल रहा था। उसका गिरोह 20 से 30 साल तक के युवाओं को शामिल करके अपराध की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।
विज्ञापन
6 of 12
समयदीन की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में यह भी पता चला कि चोरी और डकैती के बाद समयदीन अपने गिरोह के सदस्यों में रकम बराबर बांटता नहीं था। वह खुद जेवरात और मुख्य रकम अपने पास रखता था, जबकि बाकी सदस्यों को केवल निर्धारित हिस्से का भुगतान करता था।
विज्ञापन
7 of 12
समयदीन की फाइल फोटो और गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि समयदीन ने गिरोह के सदस्यों को अपराध के लिए क्षेत्रवार बांट दिया था, ताकि लूट और चोरी की गतिविधियों में जिम्मेदारी तय रहे। इस रणनीति के चलते उसका गिरोह लंबे समय तक सक्रिय रहा और पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन ढेर
शामली के थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया। समयदीन मुकीम काला और नफीस गैंग का सदस्य था। सोमवार देर रात भैंसानी के बंद पड़े भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में मारा गया समयदीन उर्फ सामा निवासी रायजादगान कांधला हाल पता जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर कर्नाटक है। वह कांधला थाने पर हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जनपद शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना व जयपुर राजस्थान में लूट, डकैती व चोरी के 29 मुकदमे दर्ज थे।
9 of 12
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह शामली, तेलंगाना और कर्नाटक से सात मामलों में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से नौ एमएम व 32 बोर की एक-एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अनुज यादव गोली लगने से घायल हुए, जबकि बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिसमें वे बच गए।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन से डायल 112 पर जनपद शामली में सहारनपुर बॉर्डर से लगे थानाक्षेत्रों में बदमाशों के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमवार देर रात को बाबरी थाना प्रभारी को जानकारी मिली कि बदमाशों का गिरोह थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे में इकट्ठा होकर आग ताप रहे हैं, जो आसपास के किसी गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं।
11 of 12
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक और बाबरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में समयदीन उर्फ सामा घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश से बरामद आधार कार्ड जनपद तुमकुर कर्नाटक का पाया गया।
समयदीन का गमगीन परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी का कहना है कि जनपद तुमकुर कर्नाटक से वांछित होने के बाद बदमाश समयदीन वर्तमान में जाखल जनपद कैथल हरियाणा में किसी महिला के साथ रह रहा था। बदमाश के पांच अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।