कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुबूत जुटा रही है पुलिस
बद्दो की फरारी में दो महिलाओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके खिलाफ सुबूत जुटा रही है। गैंगस्टर में बद्दो के साथियों के साथ दोनों महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
एमडीए के पास नहीं पहुंचा जवाब, कुलदीप कौर के वकील ने बताया तबीयत है खराब
बद्दो के दिल्ली रोड स्थित आवास और दुकान पर मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब अभी नहीं मिला है। मकान के लिए कुलदीप कौर को दिए गए नोटिस के लिए वकील ने पहुंचकर जोनल अधिकारी को बताया कि कुलदीप की तबीयत खराब है। इस पर जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने मेडिकल प्रमाणपत्र मांगा है। अब इस मामले में एमडीए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का मौका और देगा।