फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा उत्सव: मैराथन दौड़ में युवाओं का जोश देख बेहद खुश हुए अफसर, देखिए आयोजन की तस्वीरें

Wed, 04 Nov 2020 11:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
गंगा उत्सव पर आज दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर जानसठ से गंगा बैराज तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कमिश्नर संजय कुमार ने गंगा उत्सव के अंतर्गत गंगा हाफ मैराथन (महिला वर्ग) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आगे देखिए आयोजन की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आयुक्त सहारनपुर मंडल संजय कुमार के साथ जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, एसडीएम जानसठ अजय कुमार अंबष्ट, डीएसपी शकील अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महिलाओं की हाफ मैराथन का आयोजन मीरापुर के मौन की तिराहे से गंगा बैराज तक हुआ। इससे पहले कमिश्नर ने जानसठ से पुरुषों की हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। यह मैराथन भी गंगा बैराज तक हुई। 

4 of 5
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पानीपत खटीमा मार्ग पर जानसठ से लेकर गंगा बैराज तक का यातायात पूर्णता बंद रहा। सुबह पांच बजे से 11 बजे तक रूट डायवर्जन किया गया। इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन वाया गजरौला से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैराथन दौड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया था कि बुधवार को मुजफ्फरनगर के जानसठ से बैराज के शीशमहल तक सुबह पांच से 11 बजे तक मैराथन दौड़ होगी। बिजनौर से मीरापुर, मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन बिजनौर से चांदपुर, मंडी धनौरा से गजरौला होकर जाएंगे। मुरादाबाद से नूरपुर होकर मीरापुर, मेरठ व मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन नूरपुर से चांदपुर, मंडी धनौरा गजरौला होकर मेरठ व मुजफ्फरनगर की तरफ जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें