फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फुरकान ढेर: सोशल मीडिया से नेटवर्क चला रहा था इनामी, फेसबुक और इंस्टा पर इन नामों से बना रखी थी आईडी

Thu, 06 Aug 2026 12:01 PM IST
Sharukh Khan महबूब अली, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात फुरकान को ढेर कर दिया। फुरकान के सीने में एक गोली से लगने मौत हो गई। कार्बाइन, पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली गई है। फुरकान 2014 में व्यापारी की हत्या के बाद कैराना पलायन मामला चर्चा में आया था। फुरकान पर 28 मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
1 of 13
shamli encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली के झिंझाना थाना इलाके में रंगाना के निकट पोल्ट्री फार्म पर बुधवार की दोपहर में एक लाख रुपये का इनामी गैंग्स ऑफ कैराना का सरगना फुरकान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसका साथी मौके से भाग गया। कैराना निवासी फुरकान (37) व्यापारी विनोद सिंघल की हत्या का आरोपी था। उस पर लूट, हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर आदि के 28 मामले दर्ज थे। वर्ष 2014 में व्यापारी विनोद सिंघल की हत्या के बाद से कैराना से पलायन का मामला देश भर में चर्चा में आया था।

बदमाश के कब्जे से कार्बाइन, 9 एमएम की पिस्टल, 19 कारतूस, 10 खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को झिंझाना थाना प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली थी कि आर्यपुरी का निवासी फुरकान अपने एक साथी के साथ झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना व खानपुर कलां के बीच स्थित पोल्ट्री फार्म में छिपा है।
विज्ञापन

सूचना के बाद स्वाट टीम प्रभारी व बाबरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह तीन पुलिस टीमों के साथ मौके की घेराबंदी कर दी। पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने अंधाधुंध करीब 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी पांच राउंड फायरिंग की। एसपी ने बताया कि फुरकान के सीने में एक गोली लगी थी। उसे सीएचसी ऊन ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 13
शामली में फुरकान मुठभेड़ पर जश्न मनाते व्यापारी - फोटो : व्यापारी
हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंद्र को गोली लग गई। उनका सीएचसी ऊन में उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक झिंझाना विरेंद्र कसाना, थानाध्यक्ष बाबरी कुलदीप सिंह व स्वाट टीम प्रभारी राहुल सिसौदिया के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी हैं। तीनों सुरक्षित हैं। एसपी के मुताबिक फुरकान ने रंगदारी नहीं देने पर वर्ष 2014 में कैराना के व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनोद सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप लगाया जाता है कि इसके बाद ही कैराना से पलायन शुरू हुआ था।

 

4 of 13
शामली में फुरकान मुठभेड़ पर जश्न मनाते व्यापारी - फोटो : व्यापारी
सोशल मीडिया से नेटवर्क चला रहा था फुरकान
एक लाख के इनामी कुख्यात फुरकान ने पुलिस से बचने और अपने गिरोह को संचालित करने के लिए सोशल हथियार बना लिया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सोनू, राजा और रोमियो जैसे फर्जी नामों से आईडी बनाकर वह गिरोह के सदस्यों से संपर्क करता था। इन्हीं फर्जी अकाउंट के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रंगदारी, लूट की वारदातों का नेटवर्क चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 13
एक लाख के इनामी कुख्यात फुरकान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया है कि फुरकान और उसके गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों ने भी फर्जी नामों से आईडी बना रखी थीं। कैराना, दिल्ली और बागपत के सदस्यों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिया जाता था।
 
विज्ञापन

6 of 13
एनकाउंटर के बाद इनामी की बरामद कार्बाइन - फोटो : पुलिस
पुलिस के अनुसार, पंजाब के रोपड़ के दो कारोबारियों से करीब तीन माह पहले पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। दहशत के कारण कारोबारियों ने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सोशल मीडिया अकाउंट की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके की अहम जानकारी मिली।

 
विज्ञापन

7 of 13
एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर तीन माह में लौटता था कैराना, परिवार को देकर जाता था खर्चा
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले फुरकान के फर्जी नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर गिरोह संचालित करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्विलांस सेल की मदद से इन अकाउंट को ट्रेस किया गया।

8 of 13
एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में पता चला कि फुरकान हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, पंजाब के रोपड़, होशियारपुर, उत्तराखंड के देहरादून और दिल्ली में वारदात करने के बाद हर तीन माह में कैराना स्थित अपने घर आता था। परिवार को खर्च के रुपये देने के बाद वह दोबारा फरार हो जाता था। 
 

9 of 13
जिला अस्पताल में मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक जनवरी 2025 से अब तक मुठभेड़ में मारे गए 11 बदमाश
  • 20 जनवरी 2025 को एसटीएफ मेरठ के साथ चौसाना क्षेत्र में बिड़ौली मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अरशद व उसके साथी सतीश, मंजीत मनवीर कश्यप मारे गए थे।
  • 18 अक्तूबर 2025 को कांधला के भभीसा के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी नफीस मारा गया।
  • 24 अक्तूबर 2025 को झिंझाना क्षेत्र में संजीव गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी फैसल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
  • दो दिसंबर 2025 को झिंझाना क्षेत्र में वेदखेड़ी मार्ग पर सवा लाख रुपये का इनामी मिथुन वावरिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
  • नौ दिसंबर 2025 को थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी ईंट भट्ठे पर मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी समयदीन मुठभेड़ में मारा गया।
  • पांच फरवरी 2026 को शहर कोतवाली और आदर्श मंडी पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी रिहान मुठभेड़ में मारा गया।
  • 26 जून 2026 को कांधला व आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी महताब मारा गया।
  • पांच अगस्त 2026 को झिंझाना क्षेत्र में झिंझाना, बाबरी, स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में मारा गया।

10 of 13
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे इनामी फुरकान के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, सहारनपुर और बागपत में हत्या-रंगदारी सहित 28 मामले दर्ज
फुरकान के खिलाफ जनपद शामली, सहारनपुर और बागपत में लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी एवं एनडीपीएस एक्ट सहित 28 मामले दर्ज हैं। वह कैराना थाने का हिस्ट्रीशीटर 290-ए तथा गैंग नंबर डी- 8/2015 का गैंग सरगना था।

11 of 13
फुरकान के एनकाउंटर के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : पुलिस
वह कैराना क्षेत्र में लूट और कांधला में पुलिस मुठभेड़ के मामलों में वांछित था। एडीजीपी मेरठ जोन की तरफ से उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के मामले में एफटीसी न्यायालय कैराना द्वारा 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसमें वह उच्च न्यायालय से जमानत पर था।

 

12 of 13
मुठभेड़ के बाद बरामद पिस्टल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्बाइन पंजाब से ड्रोन के जरिए पहुंचने की आशंका 
मुठभेड़ में फुरकान के पास से बरामद 9 एमएम कार्बाइन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस पुलिस को आशंका है कि यह हथियार पंजाब से ड्रोन के जरिए पहुंचाया गया हो सकता है। 

 
विज्ञापन

13 of 13
फुरकान एनकाउंटर शामली - फोटो : अमर उजाला
हथियार सप्लायर तक पहुंचने के लिए सर्विलांस सेल और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत, रोहतक और पंजाब के रोपड़ में फुरकान को शरण देने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें