फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल टूर से नोएडा कैंपस लौट रहे थे विद्यार्थी, रास्ते में मिली दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

Tue, 21 May 2019 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां एकसाथ छीन लीं। यहां एक भीषण हादसे में तीन छात्र व ए छात्रा की मौत हो गई जबकि एक छात्रा गंभीर घायल हुई है। आगे देखें कैसे एक ही पल में धर्मशाला टूर मेडिकल के छात्र-छात्राओं के लिए बन गया जिंदगी का आखिरी टूर: -
 
विज्ञापन

2 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह के समय कार सवार छात्र छात्राएं बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र से निकल रहे थे। यहां शरफाबाद गांव के नजदीक हाइवे के किनारे एक ट्रक खड़ा था। तेज रफ्तार कार इस ट्रक में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्रा घायल हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
तेज धमाका होने पर आस पास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकाला। लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के भीतर से शवों को बाहर निकाला और घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। यहां छात्रा की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।

 

4 of 7
मौके पर जमा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला टूर से वापस लौट रहे थे। बागपत के शरफाबाद गांव के निकट एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
घायल छात्रा का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गाड़ी में मिले पहचान पत्रों के आधार पर इनके नाम कांत ढींगरा-पंजाब, सुहैब-रामपुर, आंचल-मुरादाबाद, अभिषेक सोनी-गंगानगर व करिश्मा ढींगरा बताए गए हैं। आंचल घायल हुई है, जबकि अन्य की मौत हो गई है। घायल छात्रा का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
सभी छात्र नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में मेडिकल विभाग के तृतीय वर्ष के हैं। पुलिस ने सभी छात्र छात्राओं के परिजनों को हादसे के बारे में अवगत करा दिया। वहीं यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
eastern peripheral expressway, car accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतकों  के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। वहीं एक्सप्रेस वे पर खड़े कैंटर के चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें