फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ ने मचाई तबाही, लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट, तस्वीरों में देखें शाकंभरी देवी में कैसे हालात

Sat, 28 Sep 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 10
बाढ़ से नुकसान होने पर विलाप करते लोग - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र से पहले सहारनपुर में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं कि गुरुवार रात में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से मची तबाही में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं 60 से 70 दुकानें बह गईं। तस्वीरों में देखिए कैसे है शाकंभरी देवी में हालात-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद शिवालिक पहाड़ियों से गुरुवार रात शाकंभरी खोल (नदी) में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। पीएसी के वाहन समेत श्रद्धालुओं के पांच वाहन बह गए।
विज्ञापन

3 of 10
बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में हर वर्ष लगने वाले सबसे बड़े शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। वहीं गुरुवार की रात में अचानक 2 बजे शाकंभरी देवी में खोल में पानी आ गया। जिसमें कई दुकानें बह गईं। इससे कई लोगों के सामने तो रोजी- रोटी का संकट आ गया है।

4 of 10
बाढ़ में फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला
गंगोह के कुतुबखेड़ी निवासी बबलू कुमार मेले में खिलौनों की दुकान लगाने के लिए आए थे। रविवार को प्रथम नवरात्र से मेला प्रारंभ होना था। करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के खिलौने लेकर पहुंचे बबलू कुमार ने बताया कि उसके सभी खिलौने बह गए। उसके पास कुछ नहीं बचा। गांव के मांगेराम के पास 80 हजार रुपये के खिलौने थे।
विज्ञापन

5 of 10
बाढ़ की सूचना पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं थानाभवन के गांव यूनुसपुर निवासी रोहताश के पास 2 लाख रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। नानौता के टिकरौल निवासी नीटू के 1.60 लाख रुपये की कीमत के खिलौने, हलवाना के इंद्रपाल का 50 हजार रुपये का पूजा का सामान, इसी गांव के सुरेश के 1.20 लाख रुपये के खिलौने, श्याम सिंह के एक लाख रुपये के खिलौने, प्रदीप के 50 हजार, राजू बेहट और अमन के भी 50-50 हजार रुपये के खिलौने पानी में बहकर चले गए।
विज्ञापन

6 of 10
बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अभी तक मेले में करीब 60-70 दुकानदार ही सामान लेकर पहुंचे, थे, जिनका सब कुछ तबाह हो गया। पीड़ित दुकानदारों को 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सभी रोते बिलखते सिद्धपीठ से चले गए।
विज्ञापन

7 of 10
बाढ़ से टूटा अस्थाई पुल - फोटो : अमर उजाला
भंडारा करने आये श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रॉली बहा
श्रद्धालुओं के वाहन गुरुवार को मां शाकंभरी देवी के दरबार में भंडारा करने आए नागल क्षेत्र के गांव शीतला खेड़ा निवासी काला फौजी के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के समय नदी में खड़े थे। इसके अलावा थानाभवन क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी आदित्य प्रधान अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों (करीब 22 लोगों) के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भंडारा करने के लिए आए थे। एक अन्य श्रद्धालु का ट्रैक्टर-ट्रॉली था। यह सभी वाहन सुबह नदी में काफी दूर जाकर रेत के नीचे दबे हुए मिले।

8 of 10
बाढ़ से नुकसान होने पर विलाप करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं श्रद्धालुओं के इन सभी वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीम ने जेसीबी से बाहर निकलवाया। पीएसी के जवानों का ट्रक भी पानी में बह कर आगे चला गया था और रेत में धंसा हुआ मिला। उसे सुबह निकलवाया जा सका।

9 of 10
बाढ़ से तबाही - फोटो : अमर उजाला
डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत एवं एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि नदी में मेला नहीं लगेगा। मेले की व्यवस्था बाबा भूरादेव मंदिर पर की जाए। उन्होंने कहा कि मेला नदी में किसकी अनुमति पर लगाया था, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि मेले की सुरक्षा में लगने वाली फोर्स शनिवार तक सिद्धपीठ में पहुंच जाएगी और सिद्धपीठ से एक किमी ऊपर बाढ़ चौकी स्थापित की जाएगी। चौकी पर वायरलेस सेट के साथ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें