फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगीराज में रच दी दंगा कराने की खतरनाक साजिश, तनाव, कई थानों की फोर्स तैनात

Sat, 25 Mar 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मंदिर के सामने मांस फेंकने पर बवाल
बागपत में सिसाना गांव के धार्मिक स्थल में बुधवार सुबह पशुओं की हड्डियां और मांस मिलने से हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन के लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों पर हड्डियां फेंकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच उनकी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

2 of 8
सिसाना गांव में तनाव
अमरोहा के कालाखेड़ा निवासी संजीव शर्मा सिसाना गांव के धार्मिक स्थल के पुजारी है। वे अपने परिवार के साथ मंदिर में रहते हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे मंदिर की सफाई करने के लिए उठे तो उनको मंदिर परिसर में पशु की हड्डियां पड़ी मिली।
विज्ञापन

3 of 8
मंदिर के बाहर फेंकी मांस और हड्डियां
उन्होंने हड्डियों को उठाकर फेंक दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद पूजा करने के लिए गांव के लोग आए तो उनको पूजा स्थल के आसपास भी हड्डी दिखाई दी। इसके बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। साथ ही वहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए।

4 of 8
मांस और हड्डियां फेंकने पर बवाल
उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पड़ोस में विशेष समुदाय के मकान पर शादी समारोह का मंगलवार को कार्यक्रम था। लोगों ने उन पर जान बूझकर हड्डी फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
मंदिर में हड्डी मिलने की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ श्वेताभ पांडेय, कोतवाल अरूण कुमार कई थानों की पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। लोगों की उनके साथ काफी नोकझोंक हुई। अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

6 of 8
सिसाना गांव में सांप्रदायिक तनाव
इस संबंध में सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि धर्मिक स्थल में हड्डी डालने की कुछ लोग शिकायत कर रहे थे। जांच करने पर पता चला कि हड्डी आदमी नहीं पक्षी डालकर गए है। लोगों का कहना है कि धर्मिक स्थल में हड्डियां डालकर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
पुजारी से बात करते पुलिसकर्मी
इससे पहले भी पाली गांव में धार्मिक स्थल पर लघुशंका कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। लोगों ने खुराफातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। ग्राम प्रधान के पुत्र सुनील चौहान ने लोगों से कहा कि गांव का माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
बागपत के सिसाना गांव में बवाल
यदि कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शादी या अन्य कार्यक्रम धार्मिक स्थल से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर करें। ताकि इस तरह की घटना न हो पाए। इस मौके पर सुनील अमित, संजीव, प्रताप, मुकेश, सोहनपाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें