रुकड़ी के लक्सर में पुलिस वाहन पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमले में कुख्यात विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। रुड़की जेल से पेशी के लिए ले जाते नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
रुड़की कारागार से एसीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाए जा रहे पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर बदमाशों ने रुड़की के लक्सर फ्लाईओवर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं हैं।
वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाए गए। विनय त्यागी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
रुड़की कारागार में बंद मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में उसे पेशी पर ला रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फ्लाईओवर के मध्य जाम के कारण वाहन को रोकना पड़ा। इस जगह पर पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसा दीं। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं। वह वाहन में गिर गया। अफरा तफरी में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई।
4 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चारों तरफ से नाकाबंदी कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन देर शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहे मुल्जिम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह की ओर से लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
7 of 8
वारदात को अंजाम देने के बाद असलाह लहराते हुए फरार हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हालत बेहद गंभीर
एम्स ऋषिकेश के पीआरओ शीलॉय मोहंती ने बताया कि त्यागी को शाम 6.30 बजे एम्स लाया गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। उसके सीने पर गोली लगी हैं, हालत बेहद नाजुक है।
पुलिस और सीआईयू की टीमें जांच में लगी हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस गैंग से जुड़े बदमाशों ने फायरिंग की है, जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार