फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी फिर कॉलेज में धांय-धांय, ऐसे खुली हॉस्टल की पोल, तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई

Fri, 19 Jul 2019 02:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ कॉलेज में गुंडई - फोटो : अमर उजाला
मेरठ कॉलेज में गुंडई की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने बीएनएम हॉस्टल में छापेमारी की तो सारी पोल खुल गई। छात्रों और बाहरी युवकों ने पहले हॉस्टल में शराब पार्टी की और फिर उसके कॉलेज में धांय- धांय करते फरार हो गए। इस दौरान एक एमए के छात्र को गोली लगी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए कॉलेज में शराब पार्टी और गुंडई की पूरी सच्चाई...
विज्ञापन

2 of 9
गोली लगने से घायल हुआ छात्र - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कॉलेज में छात्रों और बाहरी युवकों का आना-जाना है। हॉस्टल बंद है, बावजूद ये गुंडे यहां दिन भर बाहरी छात्रों के साथ रहते हैं। सब कुछ जानते हुए भी कॉलेज-प्रशासन खामोश रहता है।गुरुवार को एसपी सिटी ने हॉस्टल की तलाशी ली तो चीफ प्रॉक्टर के सामने कॉलेज प्रशासन की पोल खुल गई। हॉस्टल में शराब पार्टी के बाद इन आरोपियों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलियां बरसाईं थीं।
विज्ञापन

3 of 9
घायल छात्र को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका चीफ वार्डन प्रो. सुधीर पुंडीर के आवास पर पथराव और फायरिंग में जेल जा चुका है। इसके बावजूद भी अंकित की मेरठ कॉलेज में गुंडई जारी है। अंकित अपने साथी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ चौधरी, अक्षय यादव समेत कई छात्रों के साथ दिनभर मेरठ कॉलेज में घूमता रहा।

4 of 9
मौके पर पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दोपहर को अंकित ने साथियों के साथ बीएनएम हॉस्टल में पहले शराब पार्टी की फिर हथियारों से लैस होकर कॉलेज परिसर में घूमते हुए गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 2.30 बजे मेरठ कॉलेज शताब्दी गेट पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक अपनी गाड़ी में बैठा था। अंकित एमए के छात्र राहुल और एक युवक से बातचीत कर रहा था। तभी अंकित ढाका और सौरभ चौधरी समेत आठ युवक वहां पहुंचे। अंकित और अक्षय यादव ने अंकित मलिक पर गोलियां चला दीं। अंकित की गाड़ी में कई गोलियां लगीं तो एक गोली राहुल के सिर में लगी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

6 of 9
माफी मांगता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल से मिली शराब
पुलिस को सूचना थी कि वारदात के बाद आरोपी कॉलेज के बीएनएम हॉस्टल में छिपे हैं। जिस पर एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, सीओ सदर कैंट संजीव देशवाल, इंस्पेक्टर लालकुर्ती, सिविल लाइन और सदर के साथ हॉस्टल पहुंचे। हॉस्टल की तलाशी में शराब की बोतल और अन्य सामान मिला।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
झूठे निकले दावे 
कॉलेज प्रशासन का दावा था कि हॉस्टल बंद है। कोई छात्र नहीं है। लेकिन पुलिस टीम पहुंचते ही हॉस्टल से करीब 20-25 युवक दीवार कूदकर भाग निकले। पुलिस के हाथ एक युवक हिमांशु ही लग पाया। जिसने बताया कि वह अपने दोस्त अंकुर के पास आया था। जहां शराब पार्टी चली थी। हिमांशु इंटर पास है। कॉलेज से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

8 of 9
हॉस्टल की छतों पर छात्रों के कपड़े सूखते मिले - फोटो : अमर उजाला
... ये कपड़े कहां से आए
पुलिस टीम ने मेरठ कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर अलका चौधरी के साथ हॉस्टल के कमरों की तलाशी ली। हॉस्टल की छत पर 20 से अधिक छात्रों के कपड़े सूखते मिले। एसपी सिटी ने चीफ प्रॉक्टर से पूछा कि मैडम जब हॉस्टल में छात्र नहीं है तो कपड़े कहां से आए। जिस पर वे चुप रहीं। दोबारा पूछने पर मैडम ने प्रशासन से जानकारी ली।
विज्ञापन

9 of 9
हॉस्टल में चल रही थी शराब पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बताओ ये कॉलेज है या बार  
हॉस्टल में शराब की बोतलें और बाहरी युवकों का डेरा मिला। जिस पर एसपी सिटी ने चीफ प्रॉक्टर से पूछा कि मैडम... बताओ यह कॉलेज है या बार। यह सुनकर मैडम ने चुप्पी साध ली। बाद में बताया कि बीटेक का एक छात्र रुका हुआ है, बाकी सब अवैध हैं। आप अपने स्तर से कार्रवाई करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें