फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अंधाधुंध फायरिंग से गुदड़ी बाजार में फैली दहशत, पूर्व सांसद के परिजनों की दबंगई का मामला  

Wed, 11 Sep 2019 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गुदड़ी बाजार में पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक, बेटे साकिब और भतीजे यासिर अखलाक ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। इलाके में अफरातफरी मच गई। दबंगई ऐसी कि बखेड़े के दौरान फल और सब्जियों के ठेले तक पलट दिए गए।

लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाईं। क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व सांसद के परिजनों पर दो लोगों को गोली मारने और आठ लोगों को घायल करने का आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा काटा।

 
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के विवाद को लेकर गुदड़ी बाजार में मंगलवार सुबह से गहमागहमी चल रही थी। तीन बार दोनों पक्षों का आमना सामना हुआ। लेकिन जिम्मेदार लोग मामले को निपटाते रहे। कोतवाली थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। रात दस बजे पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक इस विवाद में कूद गया।

दबंगई दिखाने के लिए सरेआम हाथों में पिस्टल लेकर गुदड़ी बाजार में पहुंच गया। आरोप है कि सलाउद्दीन पक्ष की ओर से आकर 60 साल के आशिक व 15 साल के अमान को गोली मार दी। अंधाधुंध गोलियां चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान सब्जी और फलों के ठेले भी पलट गए।

 
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
राशिद और साकिब की गिरफ्तारी की मांग  
क्षेत्रीय और पीड़ित लोगों ने पूर्व सांसद के भाई राशिद अखलाक और बेटे साकिब की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। आरोप है कि पूर्व सांसद का परिवार दबंगई करता है और फिर सेटिंग करके पुलिस से बच जाता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी पूर्व सांसद के परिवार की पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे से मारपीट हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

4 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
रजबन बाजार से शुरू हुआ था विवाद 
सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार में क्रिकेट मैच में समीर कुरैशी और शाहनवाज इलाही में विवाद शुरू हुआ था। तभी से दोनों में तनातनी थी। मंगलवार सुबह से तीन बार दोनों में विवाद हुआ, मारपीट तक हुई। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। बवाल होने के बाद कोतवाली पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। एसपी सिटी ने सीओ कोतवाली से जानकारी ली और फिर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।  
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
घरों में घुसकर बचाई कई ने जान 
गोलियां चलते ही लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। वारदात को लेकर पूर्व सांसद के प्रति स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। बोले कि स्थानीय लोग इस परिवार का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन अब इस गुंडागर्दी की हद पार हो गई है। 
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
वायरलेस पर कप्तान ने नाराजगी जताई 
गुदड़ी बाजार में सरेआम दबंगई की जानकारी पर एसएसपी ने वायरलेस सेट पर आकर नाराजगी जताई। कप्तान ने इंस्पेक्टर कोतवाली को लाइन में जाने को कह दिया, इसको लेकर पुलिस के चेहरे उतर गए। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला तूल पकड़ने से पहले ही उसको कंट्रोल कर लिया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। पूर्व सांसद के भाई, भतीजे व बेटे समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्र्ज हो गया है। सवाल उठता है कि इनकी गिरफ्तारी होगी या फिर हर बार की तरह तमाशा होगा। क्योंकि नामजद यासिर अखलाक का ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर कई राउंड गोलियां चलाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने जांच में यह फायरिंग पिस्टल से नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल बताकर पल्ला झाड़ा था।

हाल में लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के समर्थकों में बखेड़ा हुआ था। दोनों तरफ से थाने में नामजद तहरीर आई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा भी कई मामले इनके खिलाफ लिखे गए। लेकिन किसी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
कोई नहीं बच पाएगा
जिसने गोली चलाई, वह गिरफ्तार होगा। कोई नहीं बच पाएगा। दो नामजद आरोपी समीर और सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें