फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में गुंडों की तरह लड़े छात्र, कॉलेज के सामने जमकर फैलाई अराजकता, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Feb 2020 02:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पथराव करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में साकेत आईटीआई के बाहर मंगलवार को छात्रों के दो गुटों ने अराजकता फैला दी। एकाएक पथराव होने पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
पथराव करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
उत्पात मचा रहे छात्रों के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने घटना का संज्ञान तक नहीं लिया।
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा ने फैलाई अराजकता - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत आईटीआई के बाहर मंगलवार दोपहर छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। बीच सड़क पर अराजकता देख लोग दहशत में आ गए। वाहन चालकों ने दूर ही अपने वाहन रोक लिए। करीब 10 मिनट तक दोनों गुटों के बीच पथराव होता रहा, जिसमें कई छात्र घायल भी हो गए।

4 of 5
पथराव करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ लोगों ने मोबाइल में पूरी घटना को कैद करना शुरू किया तो आरोपी छात्र भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि दोनों गुटों में वर्चस्व की जंग चली आ रही है, जिसके चलते यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्थर मारता छात्र - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि इस बखेड़े से करीब आधा घंटे पहले एक स्कॉर्पियो में भरकर आधा दर्जन से ज्यादा युवक पहुंचे थे। वह आईटीआई के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार करने लगे। तभी कुछ युवक बाहर निकले और उन्होंने हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वायरल हो गया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि तहरीर मिलती है तो अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें