फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर फैक्टरी व दो गोदामों में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी छह घंटे की मशक्कत, लाखों का नुकसान

Fri, 27 Dec 2019 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Fire brigade, water spray - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के माधवपुरम से सटे पश्चिमी खुशहाल नगर में गरुवार को पेपर फैक्टरी में भीषण आग गई। आग ने फैक्टरी के दूसरे हिस्से में जिम के सामान और टायल्स के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। दमकल की छह गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो कार समेत चार वाहन भी जल गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया गया है।

पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर के बघरा थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी मेहरबान अली की ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पश्चिमी खुशहाल नगर में एम पेपर नाम से फैक्टरी है। इसी परिसर के दूसरे भाग में लिसाड़ी रोड निवासी हाजी इरशाद का जिम के सामान का और महमूद का टायल्स का गोदाम है। यहां फैक्टरी में खाकी पेपर मुजफ्फरनगर से आता है, जबकि अन्य प्रकार का पेपर यहीं बनता है।
विज्ञापन

2 of 7
Fire brigade, water spray - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पेपर फैक्टरी में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने जिम व टायल्स के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना पर सीएफओ अजय शर्मा, एफएसओ संजीव कुमार, एफएसओ अनिल कुमार व ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी में पेपर के सैकड़ों बंडल रखे होने के चलते आग फैलती गई। आग से जिम के गोदाम के पास खड़ी इरशाद व उनके रिश्तेदार की ब्रेजा व आई-20 कार और बाइक भी जल गईं। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Fire - फोटो : अमर उजाला
दीवारों में दरारें, टीन गिरी
आग से पेपर फैक्टरी की दीवारों में दरारें आ गईं। फैक्टरी की टीन की छत भी गिर गई। पेपर फैक्टरी मालिक व अन्य लोगों ने तहरीर दी है। सीएफआे अजय शर्मा का कहना है कि शार्ट सर्किट से ही आग लगनी बताई गई। उस समय फैक्टरी में कोई कर्मचारी नहीं था। यहां पेपर का स्टॉक रखा था। दमकल गाड़ियों ने पानी के लिए 50 से ज्यादा चक्कर लगाए।
 

4 of 7
Fire - फोटो : अमर उजाला
तीन फायर कर्मी बाल-बाल बचे
आग से तीन फायर कर्मी भी बाल-बाल बचे। फैक्टरी परिसर में काफी लंबी टीन शेड है। इस दौरान टीन की छत गिरी तो वहां मौजूद तीन सिपाहियों ने दौड़कर फैक्टरी के गेट पास पहुंचकर जान बचाई। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से लिया पानी 
पेपर फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों ने अमर उजाला कार्यालय से भी पानी लिया। सीएफओ का कहना है कि आग की घटना के बाद कई स्थानों से गाड़ियों में पानी भरा गया। अमर उजाला से सात गाड़ी पानी भरा गया। इसमें से छह गाड़ी पानी खर्च हुआ। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Fire brigade, water spray - फोटो : अमर उजाला
इनर रिंग रोड पर संदिग्ध हालत में कार जली
गंगानगर में इनर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार रात एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने पुलिस को दो बदमाशों द्वारा उसे अगवा कर शराब पिलाने व कार लूटने की सूचना दी थी।

कृष्णा लोक कॉलोनी निवासी अमित गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में काम करता है। गुरुवार शाम वह ऑफिस से घर जा रहा था। कसेरू बक्सर चौराहे पर दो बदमाशों ने उसे कार समेत अगवा कर लिया। उसे जबरन शराब पिलाई व किला परीक्षितगढ़ लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fire brigade, water spray - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अब्दुल्लापुर में हुसैन चौक के पास उसे एटीएम से पैसे निकालने के लिए उतारा। इसी दौरान दोनों बदमाश कार लेकर फरार हो गए। उधर, रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को इनर रिंग रोड पर कार में आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया। जली हुई कार अमित गौड़ की निकली।

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया व भावनपुर पुलिस अमित को मौके पर ले गई। पहुंचे। लेकिन नशे में धुत होने की वजह से उससे पूछताछ नहीं की जा सकी। पुलिस ने लूट से इंकार किया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अन्य घटना छुपाने के लिए गाड़ी में आग लगाई गई। शुक्रवार को पूछताछ के बाद सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें