auto
- फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा निवासी युवती गुरुवार सुबह करीब सात बजे शोरूम जाने के लिए घर से निकली थी। करीब 10 मिनट बाद वह बागपत रोड बाईपास से दूसरे ऑटो में बैठी थी। उस समय हाईवे पर इक्का दुक्का लोग ही थे। युवती के अनुसार, ऑटो में चालक व एक अन्य युवक था।
पांच मिनट तक दोनों आपस में बात करते रहे। उसके बाद ऑटो चालक ने तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर ऑटो आगे बढ़ा दिया। करीब आधा किमी तक चालक ने कोई सवार नहीं बैठाई। अचानक से ऑटो को धीमा किया तो उसके साथ बैठा युवक बराबर में जाकर बैठ गया।