मेरठ में छात्रा की हत्या पर जमकर बवाल हुआ। कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान एसएसपी ने एआईएमआईएम नेता को थप्पड़ भी जड़ दिए। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मेरठ के रोहटा थाना इलाके के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बवाल हुआ। पीड़ित परिवार व सैकड़ों समर्थक दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित व उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने व विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।
करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडे ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। एसएसपी ने बंदी वाहन के भीतर एआईएमआईएम नेता रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
2 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीए छात्रा की हत्या के बाद परिजन कई दिनों से चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दे रहे थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे परिजन और सैकड़ों समर्थक कलक्ट्रेट पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने कलक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए। इस पर सभी प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
3 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारी छात्रा की हत्या में शामिल बताए जा रहे दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि मुख्य आरोपी अंकुश के भाई, पीएसी में सिपाही अंकित और उसकी मां को भी गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने मामले में दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने की भी मांग उठाई। धरने पर बैठे लोग एसएसपी अविनाश पांडे को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
4 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुए। धरने में पीड़ित परिवार के एआईएमआईएम नेता एवं गाजियाबाद निवासी एडवोकेट रवि गौतम तथा भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी भी मौजूद रहे। साथ
विज्ञापन
5 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की हत्या आपसी विवाद में उसके परिचित ने की थी। मामले में आरोपी के भाई और खेत के मालिक ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें भी नामजद किया था। सीओ ब्रह्मपुरी लगातार पीड़ित पक्ष के संपर्क में थीं। परिजन विवेचना पर संतुष्टि जता रहे थे। हालांकि कुछ आपराधिक तत्व दिग्विजय सिंह भाटी और रवि गौतम लोगों को भड़का रहे थे।
विज्ञापन
6 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देते व जाम लगाते दलित समाज के लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीड़िता के भाई को प्रलोभन दिए जा रहे थे। उन्होंने ही शांतिपूर्ण तरीके से बैठे लोगों को उकसाया। कलेक्ट्रेट के सामने सड़क जाम कर दी गई। वार्ता और चेतावनी के बाद भी वे नहीं माने। पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्रवाई की। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। अविनाश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
7 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या का मामला
अनुसूचित जाति की बीए छात्रा के अपहरण के बाद हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर पीड़ित परिजन और समर्थक सड़क पर धरना देकर जाम लगाकर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी जब लोग नहीं हटे तो एसएसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे कुछ लोगों को थप्पड़ जड़ दिए जिसके बाद हंगामा हो गया।
8 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने लाठी फटकार सड़क खाली कराई और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसएसपी ने बंदी वाहन में पहुंचकर हिरासत में लिए गए सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर निवासी रवि गौतम को कई थप्पड़ जड़ दिए। रवि गौतम ने अपने गमछे से फंदा लगाने की कोशिश की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
9 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीपीनगर थाना क्षेत्र की बीए की छात्रा 15 मई की सुबह स्नातक की परीक्षा देने घर से निकली थी लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार रोहटा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी अंकुश उसे अगवा कर उकसिया गांव ले गया था। वहां ईंख के खेत में उसने छात्रा पर शादी का दबाव बनाया। छात्रा के इनकार करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
10 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में अंकुश तथा साक्ष्य छिपाने के आरोप में खेत मालिक आदेश व एक अन्य को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। वहीं परिजन छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अंकुश के भाई, पीएसी के सिपाही अंकित, और उसकी मां की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे परिजन बड़ी संख्या में लोगों के साथ चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना देने पहुंचे। करीब डेढ़ बजे सभी लोग एकत्र होकर जिलाधिकारी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे।
11 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान पुलिस ने कलक्ट्रेट के गेट बंद कर दिए। इससे नाराज प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव और सीओ विश्व ज्योति राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने और जाम समाप्त करने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
12 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठी चलाओ.... सड़क से नहीं उठेंगे
धरने का नेतृत्व कर रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गाजियाबाद से एआईएमआईएम के टिकट पर विधानसभा चुनाव लुड़ चुके रवि गौतम से पुलिस अधिकारियों ने जाम खोलने की अपील की। उन्हें चेतावनी दी गई कि जाम नहीं हटाया गया तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ेगा।
13 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर रवि गौतम ने कहा, लाठी चलाओ या जेल भेजो, हम धरने से नहीं उठेंगे। इस दौरान एसपी देहात और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। जाम के कारण पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। धरने पर बैठे लोग लगातार नारेबाजी करते हुए डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
14 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम करीब साढ़े चार बजे एसएसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्होंने धरने पर बैठे कुछ लोगों को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी फटकारकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। छात्रा के परिवारको पुलिस ने घर भेज दिया। वहीं रवि गौतम और पीड़ित परिवार को उकसाने के आरोप में अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
15 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दरोगा समेत 11 पुलिसकर्मी चोटिल, महिला दरोगा बेहोश
मेरठ में एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी। इसमें कुछ संगठन और दूसरे जिलों के भी लोग शामिल हुए। लोगों को सोशल मीडिया के जरिये प्रदर्शन में आने के लिए आमंत्रित किया गया। काफी लोग यहां पहुंचे भीड़ के कारण एक महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस के लोगों को सड़क से हटाने के दौरान लोगों ने धक्का-मुक्की की। इसमें जावेद समेत दो दरोगा व 11 पुलिसकर्मी चोटिल हुए। एक महिला दरोगा बेहोश हुई।
16 of 18
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर प्राथमिकी, सात गिरफ्तार, कई हिरासत में
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में बिना अनुमति प्रदर्शन, सड़क जाम, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रचार की धारा में 13 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रवि गौतम, छिजारसी के अरविंद कुमार, सिसौली के ऋतिक गौतम, मुरादाबाद के नवनीत कुमार, हापुड़ के अंकित कुमार, मेरठ के हिमांशु सिद्धार्थ, परीक्षितगढ़ के लवि उर्फ शुभम को गिरफ्तार किया गया। देर रात तक दबिश देकर कई आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
17 of 18
मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा, लाठीचार्ज, मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बंदी वाहन से बनाया लाइव वीडियो
रवि गौतम और उसके साथियों को जब हिरासत में लेकर बंदी वाहन में बैठाया गया। यहां पर हिरासत में लिए गए रवि गौतम के साथी ने लाइव वीडियो बनाया। उसने कहा कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उसने रवि गौतम के अलावा अपने साथी का नाम अरविंद गौतम व अपना नाम नवीन बताया। पुलिस का कहना है कि उन्हें रवि गौतम के दो और वीडियो मिले हैं। इनमें एक में रवि कह रहा है कि कलक्ट्रेट में जाकर आत्मदाह करूंगा।
मेरठ में कलक्ट्रेट पर हंगामा, लाठीचार्ज, मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रवि को पार्टी से निकाला जा चुका : एआईएमआईएम
रवि गौतम को एआईएमआईएम ने वर्ष 2024 के विधानसभा उपचुनाव के बाद पार्टी से निकाल दिया था। पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनमोहन झा गामा ने बताया कि रवि उपचुनाव से पहले बसपा छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुआ था। पार्टी ने उसे सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था लेकिन वह हार गया था। इस चुनाव में भाजपा के संजीव शर्मा विजयी हुए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद रवि के बसपा और बाद में सपा के कार्यक्रमों में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए उसे पार्टी से निकाल दिया गया था।