फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जिंदा रहते अकेले नहीं छोड़ा शव छोड़ क्यों चला गया पिता', प्रियंका की शादी के सवाल पर ये कहता था उदयभानु

Sun, 12 Apr 2026 02:01 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में प्रियंका विश्वास की मौत और पिता के पांच महीने तक घर में शव छोड़ने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पिता ने जिंदा रहते अकेले नहीं छोड़ा तो शव क्यों छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
1 of 15
Priyanka Death Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी को जिंदा रहते हुए कभी अकेला नहीं छोड़ा। वह हर जगह खुद बेटी के साथ आता-जाता था। उसकी मौत के बाद शव छोड़कर पांच महीने के लिए कैसे और क्यों चला गया। उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। बेटी के शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। मेरठ के तेली मोहल्ले में बेटी प्रियंका विश्वास (33) की मौत और पिता उदयभानु विश्वास के कुछ दिन शव के साथ रहने और फिर पांच माह के लिए लापता होने पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्रियंका की मौत की सदर बाजार थाना पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वहीं शनिवार को तेली मोहल्ले में प्रियंका की मौत और उसके पिता के शव छोड़कर जाने की लोग जगह-जगह चर्चा कर रहे थे। प्रियंका और उदयभानु के घर के पास स्थित एक दुकान पर लोग इस संबंध में बात कर उदयभानु की कृत्य पर सवाल खड़े कर रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला रीतु ने बताया कि उन्होंने कई बार उदयभानु को उनकी बेटी के साथ ई-रिक्शा में जाते हुए देखा है। वह पैदल बेटी को लेकर मुख्य मार्ग तक आते और यही से रिक्शा करते थे। प्रियंका का मुंह अक्सर दुपट्टे से ढंका रहता था। 

 
विज्ञापन

3 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी कभी दुकान से चिप्स आदि भी खरीदती थी। उन्होंने कभी प्रियंका को अकेले नहीं देखा। महिला का कहना था कि पुलिस को उदयभानु से पूछना चाहिए कि उनकी पत्नी शमिष्ठा ने खुदकुशी क्यों की और प्रियंका की शादी क्यों नहीं की। ऐसे सवालों से पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
 

4 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक अन्य दुकान पर इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी कहा कि उदयभानु हमेशा प्रियंका को साथ लेकर जाते थे और साथ लेकर ही ई रिक्शा में घर तक लौटते थे। राहुल नाम के युवक ने बताया कि वह किसी से बात नहीं करते थे और न ही किसी से संबंध रखते थे। 

 
विज्ञापन

5 of 15
पुलिस की गिरफ्त में पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कभी भी प्रियंका को किसी रिश्तेदार या सहेली के भी साथ नहीं देखा था। लोगों का कहना है कि अगर बीमार से प्रियंका की मौत हुई थी तो परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। प्रियंका के शव का अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 15
घर में मिला लड़की का कंकाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोन पर कहा था देहरादून में बेटी के साथ हूं
पड़ोस में रहने वाले सुनिर्मल विश्वास ने बताया कि चाचा उदयभानु विश्वास और चचेरी बहन प्रियंका विश्वास के लापता होने के बाद पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने लगभग साढ़े तीन महीने पहले चाचा के मोबाइल पर कॉल की थी लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एक दोस्त के मोबाइल से कॉल की तो उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और प्रियंका भी ठीक है। उन्होंने कहा था कि वह देहरादून में हैं।
 
विज्ञापन

7 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछते तो कह देते कर दूंगा बेटी की शादी 
प्रियंका के पड़ोस में रहने वाली उनकी चाची रूपा विश्वास ने बताया कि उनका पैतृक परिवार के बुजुर्ग लगभग दो सौ साल पहले पश्चिम बंगाल से मेरठ आए थे। उदयभानु पांच भाई थे। वे किसी से वास्ता नहीं रखते थे। वह दुर्गाबाड़ी में होने वाली दुर्गा पूजा में भी न खुद जाते थे और न प्रियंका को जाने देते थे। 

 

8 of 15
प्रियंका विश्वास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रियंका की शादी के संबंध में उनसे पूछते तो कह देते कि कर दूंगा शादी, तुम्हें इससे क्या मतलब है। इसलिए वह उनसे अधिक पूछताछ नहीं करते थे। 

 

9 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 फीसदी बचे शव के अवशेष
प्रियंका का शव 70 फीसदी नष्ट हो गया था लेकिन 30 फीसदी शव बचा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को आएगी। इससे उसकी मौत का कारण पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उदयभानु को हरिद्वार ले जाकर भी पूछताछ की जाएगी। अब तक की पड़ताल में पीलिया से मौत बाद सामने आ रही है लेकिन उदयभान ने किसी को सूचना नहीं दी। इसके चलते गहनता से पड़ताल की जा रही है। - नवीना शुक्ला, सीओ कैंट
 

10 of 15
घर में कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस न अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक उदय भानु विश्वास नामक व्यक्ति अपनी 33 वर्षीय अविवाहित बेटी प्रियंका विश्वास की लाश के साथ कई दिनों तक घर में रहा। 

 

11 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस भयावह कृत्य के बाद, उसने घर में ताला लगा दिया और चार महीने के लिए रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जब वह चार महीने बाद वापस लौटा, तो इस भयानक रहस्य से पर्दा उठा।

 

12 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी का कंकाल और पिता का रहस्यमय व्यवहार
घर के भीतर एक कमरे में बिस्तर पर बेटी प्रियंका का कंकाल मिला है, जो इस घटना की भयावहता को बयां कर रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मौत का कारण तंत्र-मंत्र बताया जा रहा है, जो इस मामले को और भी अधिक रहस्यमय बना देता है। सीओ सदर कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

13 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, प्रियंका विश्वास एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। वह लंबे समय से पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित थीं। सितंबर 2025 के बाद से उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। यह जानकारी मामले की पृष्ठभूमि को समझने में मदद करती है, हालांकि यह पिता के असामान्य व्यवहार की व्याख्या नहीं करती।

 

14 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भतीजे की सतर्कता से खुला राज
घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को आरोपी पिता उदय भानु बेगमबाग में एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी उसके भतीजे विश्वजीत विश्वास की नजर उस पर पड़ी। जब विश्वजीत ने अपनी बुआ प्रियंका के बारे में पूछा, तो उदय भानु उसे गुमराह करने लगा। उसने कभी प्रियंका को देहरादून तो कभी गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर टालने की कोशिश की।

 
विज्ञापन

15 of 15
घर में लड़की का कंकाल मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विश्वजीत को पिता के व्यवहार पर शक हुआ और उसने परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया। परिवार के सदस्यों द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद, उदय भानु आखिरकार टूट गया और उसने स्वीकार किया कि प्रियंका का शव घर के भीतर ही है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और इस भयावह रहस्य से पर्दा उठा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें