फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास आने से डरती थी मासूम, पिता ने तांत्रिक दोस्त से पूछा उपाय, अगले ही दिन कर डाला ढाई साल की बेटी का कत्ल

Mon, 20 Apr 2020 07:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
child death - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में रविवार को हुई सनसनीखेज घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने अपने हाथों अपनी लाड़ली बेटी की गर्दन काटकर हत्या कर डाली। ढाई साल की मासूम के शव को जिसने भी देखा उसी का कलेजा कांप गया। आगे जानें कैसे अपनी ही मासूम बेटी का कातिल बन गया वहशी पिता :-

 
विज्ञापन

2 of 5
child death - फोटो : amar ujala
जिले के काकरौली थानाक्षेत्र में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एक पिता ने तांत्रिक के कहने पर अपनी ढाई साल की बेटी की बलि दे दी। हत्यारोपी पिता ने आधी रात को मासूम बेटी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी और इसके बाद जंगल में लेजाकर  शव को जमीन में दफना दिया।

सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी वाजिद पुत्र खुर्शेद अपनी पत्नी रिहाना और 5 बच्चों के साथ खाईखेड़ा स्थित एक भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता है। मेरठ के रसीदनगर निवासी इरफान पुत्र रफीक भी भट्टे पर ही श्रमिक है, जो तांत्रिक भी है।
विज्ञापन

3 of 5
child death - फोटो : amar ujala
रविवार रात में वाजिद ने अपनी ढाई साल की सबसे छोटी बेटी तरन्नुम की गला दबाकर और बाद में फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को वहीं  भट्टे के पास जमीन में दबा दिया। 

देर रात को बेटी की हत्या की जानकारी लगने पर वाजिद की पत्नी रिहाना ने ककरौली थाने पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर अपने पति और उसके साथी इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

4 of 5
child death - फोटो : amar ujala
सीओ ने बताया कि ककरोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता वाजिद और तांत्रिक इरफान को गिरफ्तार कर दोनों के निशानदेही पर जमीन में दबे बालिका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ के अनुसार पूछताछ में वाजिद ने बताया कि घर में क्लेश रहता था और सबसे छोटी बेटी तरन्नुम उसके पास नहीं आती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
उसने तांत्रिक दोस्त से इस पर बात की तो उसने वाजिद को बेटी की बलि देने की सलाह दी और कहा ऐसा करने से सब ठीक हो जाएगा। तांत्रिक दोस्त की सलाह पर वाजिद ने इस घटना को अंजाम दिया। 
इस बारे में बताने पर तांत्रिक इरफान ने इस कार्य को करने के लिए कहा था कि बलि देने से सब ठीक हो जाएगा। उसी के कहने पर खुर्शेद ने इस घटना को अंजाम दिया। सीओ भोपा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें