मेरठ के रिठानी गांव में बेटे के पहले जन्मदिन पर घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन बागपत में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पिता दिनेश और उनके साथी नितिन की मौत ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।
बागपत में हुए सड़क हादसे ने मेरठ के परतापुर क्षेत्र के रिठानी गांव में खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव के निवासी दिनेश और नितिन की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। संयोग देखिए, जिस दिन दिनेश के बेटे दक्ष का पहला जन्मदिन था, उसी दिन बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
2 of 5
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश की पत्नी ज्योति और दोनों बेटे -चार वर्षीय हनी और एक वर्षीय दक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने घर को जन्मदिन के लिए रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया था। दिनेश सुबह फोन पर कहकर गया था कि वह दोपहर तक वापस घर पहुंच जाएगा, लेकिन दोपहर बाद मौत की खबर आई। जन्मदिन की तैयारियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
रिठानी निवासी दिनेश, नितिन और भूपेंद्र पेशे से पेंटर थे और हरियाणा के बहालगढ़ में एक मकान पर काम कर रहे थे। सोमवार को तीनों बाइक से मेरठ लौट रहे थे। बालैनी टोल प्लाजा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश और नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।
मंगलवार को जब दोनों युवकों के शव रिठानी पहुंचे, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। एक साथ दो अर्थियों के उठने का मंजर देख कोई भी खुद को रोक नहीं सका। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे। छोटे बेटे हनी और दक्ष बार-बार अपने पिता को उठने के लिए आवाज दे रहे थे 'पापा उठो ना…' और यह दृश्य हर किसी की आंखें भर देने वाला था।
दिनेश के भाई अभिषेक ने बताया कि तीनों दोस्त हर 15 दिन में एक बार घर आते थे। दिनेश बेटे के पहले जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।