फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस गांव में बाढ़ जैसे हालात, तेज बारिश से ग्रामीणों का बुरा हाल, देखिए तस्वीरें

Sat, 18 Jul 2020 12:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
सिलावर गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सहारनपुर रोड पर बसा गांव सिलावर में शनिवार को बाढ़ जैसे हालात हो गए। पूरे गांव में पानी ही पानी भरा है। ऐसे में ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं इस गांव का हाल-
विज्ञापन

2 of 5
घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शनिवार सुबह गांव सिलावर में तेज बारिश होने से हर तरफ पानी ही पानी भर गया है। इस दौरान जल निकासी ठप हो जाने से गांव में रास्तों के साथ ही करीब 25 लोगों के घरों में पानी भर गया है। ग्रामीण घरों में रखा सामान बचाने के प्रयास में जुटे हैं। कई घरों का काफी सामान खराब हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
घर में से पानी निकालती महिला - फोटो : अमर उजाला
सिलावर निवासी अमित ने बताया कि शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से गांव में जलभराव हो गया। गांव के पानी की निकासी चारों ओर बने तालाब में होती थी लेकिन निकासी के रास्तों पर अतिक्रमण व कूड़ा डालकर बंद कर दिया गया है। इसी वजह से बारिश होते ही पानी रास्तों एवं घरों में घुस गया।

4 of 5
गांव में हर तरफ पानी भरा है - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पप्पू, राममल, बेगराज, इकबाल, सुखबीर, अमित कुमार, जितेंद्र, रमेश, कटार सिंह समेत करीब 25 घरों में बारिश का पानी घुसा है। कई के इंजन, घर में रखा खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन, चारपाई आदि सामान पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकान की मिट्टी भी धंस गई - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि गांव में पश्चिम की ओर मस्जिद के आसपास के घरों में हालात काफी खराब हैं। बेगराज के मकान में तो जमीन धंस गई है और दीवारें गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण जैसे-तैसे घरों से पानी निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें