कोरोना काल में भी यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन गत एक जून से किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी अपनाने के आदेश दिए हुए हैं। एसओपी के तहत ही बसों का संचालन किया जा सकता है। इसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची। वहां न केवल सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता मिला, बल्कि हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन बिना सैनिटाइजर बोतल के मिली। जिम्मेदार बस चालक और परिचालक ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते मिले।