फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की वेनिस सिटी नहीं देखी तो देखें मेरठ के इस इलाके का हाल, तस्वीरें देखकर हो जाएगा यकीन

Thu, 06 Sep 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रोहटा रोड पर नाव चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जी हां इटली के प्रमुख और मशहूर नगर वेनिस के बारे में आपने जरूर सुना होगा इस शहर की खास बात यह है कि यह पानी पर बसा हुआ है और यहां स्थानीय निवासी अपना हर काम नाव व मोटरबोट के सहारे ही करते हैं। लेकिन इन दिनों मेरठ के एक इलाके में ऐसा ही नजारा सामने आया है भले ही यह पानी पर न बसा हो लेकिन बारिश के बाद यहा के हालात कुछ ऐसे ही हो गई है जहां लोगों को सड़क पर निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। आगे तस्वीरों में देखिए आखिर ऐसा क्यों हुआ:
 
विज्ञापन

2 of 6
नाव चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश से मेरठ में  जर्जर रोहटा रोड के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि सड़क पर तीन-तीन फीट तक पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी प्रशासन, शासन व जनप्रतिनिधि आंखें मूंदकर बैठे हैं। बुधवार को जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता लोगों की मदद को आगे आए। उन्होंने विरोध स्वरूप ट्यूब व चालियों को जोड़कर नाव बनाई और उसमें स्कूली बच्चों, बूढ़ों व महिलाओं को सड़क पार कराई। इस दौरान लोगों ने सांसद, विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

एक साल से नहीं बदली हालत

3 of 6
नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पिछले करीब एक साल से रोहटा रोड की हालत जर्जर है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का निर्माण भी एक साल से बंद है। इस कारण सड़क पर जलभराव होता है। जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा के नेतृत्व में लोग सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल पर समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाकर उनकी शयन यात्रा तक निकाल चुके हैं। बुधवार तड़के हुई बारिश के बाद से स्कूली बच्चों, बूढ़ों व महिलाओं के सामने सड़क पार करना दूभर हो गया। 
 

सांसद व विधायक के खिलाफ की नारेबाजी 

4 of 6
नाव चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों के अनदेखी से नाराज लोगों ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल व प्रशासन शासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। चेतावनी दी कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद व विधायक से हिसाब लिया जाएगा। भाजपा का चुनाव में बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी कीमत पर वोट नहीं दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

पहले महापंचायत फिर आमरण अनशन  

5 of 6
रोहटा रोड पर बारिश के बाद भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दुष्यंत रोहटा ने बताया कि समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। यहां तक कि लोगों को वाहनों को खीच कर पानी से लेकर जाना पड़ रहा है।  जल्द ही समस्या को लेकर प्रशासन व शासन को घेरने के लिए रोहटा रोड पर ही महापंचायत की जाएगी। इसके बाद दर्जनों लोग आमरण अनशन शुरू करेंगे। अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस समस्या से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। उन्हें मौके पर आकर लोगों की समस्या देखनी पड़ेगी और उसका निस्तारण भी करना पड़ेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में ये रहे शामिल  

6 of 6
पानी में फंसे वाहनों को खींचते यात्री - फोटो : अमर उजाला
हंगामा करने वालों में सम्राट मलिक, जयराज एडवोकेट, हरेन्द्र ढढरा, प्रदीप ढाका, सुनील कुमार, मोनू कुमार, गुडडू मलिक, उरेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, जगदीश कुमार, बृजपाल सिंह, मोहित आनंद, अरुण मलिक, वीरपाल रोहटा, संजय शर्मा, आशीष जाटव, यशवीर सिंह, डॉक्टर अक्षय भारद्वाज, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें