बारिश से मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान बना रही है, लेकिन गरीब परिवार के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित गुलफाम ने बताया कि पक्का मकान बनवाने के लिए कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से मांग कर चुका है, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी। जिसके चलते उसके चार वर्षीय पुत्र आशु की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं पीड़ित का पक्का मकान बनवाने की मांग की। तहसीलदार अशोक गुप्ता पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि मृतक तथा हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।