फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने बदला फैशन का मूड, रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आईं युवतियां-बच्चे, देखें तस्वीरें

Fri, 29 Nov 2019 05:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
ठंड बढ़ते ही बाजार नए रंग-रूप में दिखा, डिजायनर ऊनी वस्त्रों में नजर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्दी की पहली बारिश अपने साथ फैशन के कई रंग लेकर आई। ठंडी हवाओं और पानी की बूंदों से वातावरण में छाई धुंध तो हट गई मगर सर्दी बढ़ गई है। रंग- बिरंगे कपड़ों में नजर आईं युवतियां और बच्चे। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी का असर दिखने लगा - फोटो : अमर उजाला
सर्दी बढ़ते ही बाजार में फैशन के नए रंग नजर आए। बच्चे, युवतियां, महिलाएं रंग-बिरंगे स्वेटर, पुलोवर और मफलर पहनकर बाजार पहुंचीं। बच्चे भी ऊन के रंगीन मोजे पहनकर मम्मी के साथ घूमने निकले।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी का असर दिखने लगा - फोटो : अमर उजाला
आबूलेन, सदर, बेगमपुल और सेंट्रल मार्केट शहर के मुख्य बाजारों में बारिश के बाद अलग रौनक थी। चाट के ठेलों पर भुनती शकरकंदी का धुंआ उठ रहा था। पॉपकार्न और भुट्टों के ठेलों पर खासी भीड़ थी। सर्दी में आइसक्रीम खाने के शौकीनों की लाइन आइसक्रीम स्टॉल पर लगी थी।

4 of 5
दिखने लगा सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
वहीं युवतियां चमड़े के लांग बूट और तिरछी टोपी लगाकर बाजार पहुंची। आलमारी में बंद गर्म कपड़े बरसात होते ही निकल आए। ऊनी टोपी से लेकर मौजे, गर्म जूतियां, शॉल, स्टोल, स्वेटर, जैकेट और पुलोवर सभी निकल आए। युवतियां रंग-बिरंगे डिजायनर ऊनी वस्त्र पहनकर बाहर निकलीं और मौसम को एंज्वॉय किया। बाजार में ही सेल्फी खींची और सोशल मीडिया पर हैशटैग फर्स्ट रेन इन सिटी के साथ स्टेटस अपडेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिखने लगा सर्दी का असर - फोटो : अमर उजाला
सिर पर कैप, हाथ में चाय, कॉफी 
बारिश के चलते युवाओं ने खुद को स्वेटर, कैप से ढक लिया। स्कूल, कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राएं चाय, कॉफी का लुत्फ लेते दिखाई दिए। हाथों में चाय और बदले मौसम पर चर्चा करते दिखे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें