फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का हल्ला बोल: मेरठ कलक्ट्रेट पर धरना जारी, परिसर में चढ़ाई भट्टी, इन मांगों को लेकर ठंड में भी डटे

Tue, 07 Jan 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने डीएम कार्यालय पर कलेक्ट्रेट में भट्टी भी चढ़ा दी है।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला
गन्ना भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू किया। किसानों ने डीएम कार्यालय पर कलेक्ट्रेट में भट्टी भी चढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कलक्ट्रेट में किसान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज गन्ना मूल्य, भुगतान, हिंडन सफाई आदि समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुंची। भाकियू के प्रदेशव्यापी कलक्ट्रेट घेराव के राष्ट्रीय आह्वान पर मेरठ इकाई ने सोमवार को ही तैयारी पूरी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 5
कलक्ट्रेट में किसान - फोटो : अमर उजाला
जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान, हिंडन से फैल रही बीमारी, सिंचाई विभाग का टेल तक पानी न देना, बिजली विभाग की तानाशाही, 41 दिन से किसान नेता डालेवाल की भूख हड़ताल, एमएसपी की कानूनी गारंटी आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर रहे हैं।

4 of 5
कलक्ट्रेट में किसानों ने चढ़ाई भट्टी - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदि किसानों की मांगे पूरी नहीं की गई तो यह धारणा अनिश्चितकाल तक का चलेगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी धरने को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आज के धरने को संबोधित करने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचें। वहीं महिलाओं के भी धरने में पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें