टोल पर रात गुजारते किसान
- फोटो : amar ujala
टोल प्लाजा की आठ लाइन बंद कराई दो आने और दो जाने के लिए फ्री चलती रही
शिवाया टोल प्लाजा पर आठ लाइन पर किसानों का कब्जा रहा। दो आने और जाने की लाइन किसानों ने हंगामे के दौरान फ्री करा दीं, जो देर रात तक फ्री रही। इसलिए इस किसान टोल प्लाजा के पास ही नीचे गद्दे लगा कर सो गए, जबकि मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले अन्य किसान ट्रैक्टर और गाड़ियों से पहुंचते रहे। सुबह 9 बजे भारी संख्या में किसान कृषि कानून के खिलाफ गाजीपुर के लिए कूच करेंगे।