फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठुर संसार: बुजुर्ग को गंगा किनारे बेसहारा छोड़ गए परिजन, इंतजार में त्यागे प्राण, चंदे से किया अंतिम संस्कार

Fri, 16 Oct 2020 12:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

- बीस दिन तक घाट पर बैठे रहे वृद्ध की वहां आने वाले लोगाें की देखभाल
- बुधवार को मौत होने पर लोगों ने पैसा इकट्ठा कर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बेसहारा बुजर्ग और मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार कराते किशोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक बुजुर्ग को उनके परिजन रात के अंधेरे में गंगा बैराज पर छोड़कर चले गए। बीस दिन तक वह गंगा किनारे बैठे रहे। घाट पर आने-जाने वाले लोगों को वह पथराई सी आंखों से देखते थे। उन्हें देखकर लगता था, जैसे उन्हें अपनों के आने का इंतजार हो।

विज्ञापन


लोगों ने उनसे उनका नाम और पता पूछा। उनकी आंखों में आंसू छलक आते थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। बुधवार शाम परिजनों का इंतजार करते-करते बुजुर्ग ने प्राण त्याग दिए। घाट पर आने वाले लोगों ने ही पैसा इकट्ठा कर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

बीस दिन पहले कुछ लोग एक बुजुर्ग को रात के अंधेरे में गंगा बैराज लेकर पहुंचे और उन्हें वहीं छोड़ गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने संबंध में कुछ नहीं बताया। 87 साल के ये बुजुर्ग गंगा तट पर ही बैठे रहते थे।

विज्ञापन

रोज शाम को गंगा आरती में भाग लेने वालों की नजर उन पर गई। गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल ने लोगों से बुजुर्ग के खाने-पीने व रहने का पूरा ध्यान रखने को कहा। उनके लिए गंगा तट पर एक कमरा खुलवा दिया गया।

लोगों ने कई बार उनसे मालूम किया कि वह कहां के रहने वाले है और परिजन उन्हें क्यों गंगा के तट पर छोड़ गए हैं। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। पूछताछ करने पर उनकी आंखों में आंसू छलक आते थे। सौरभ सिंघल के मुताबिक चार दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई। 
 
विज्ञापन

अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बुजुर्ग को चिकित्सक को दिखाने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। गंगा बैराज पर रहने वाले लोग उलझन में पड़ गए। परिजनों के बारे में कुछ नहीं मालूम होने पर वे बुजुर्ग को गंगा में बहाने की तैयारी करने लगे।

सौरभ ने बैराज पर रहने वाली टीम से वृद्ध का अंतिम संस्कार करने को कहा। इसके बाद बैराज पर चाय की दुकान करने वाले उमेश पाल, सतेंद्र  कुमार कश्यप ऋषिपाल, राजवीर सहित अन्य लोगों ने उनका अपने परिवार के सदस्य की तरह ही उनका अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी गई। वृद्ध की फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें