मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे ने अपनी चाची पूजा त्यागी (32) को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मवाना थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
1 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी सगी चाची को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
कनपटी पर सटाकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी शिवा अचानक कमरे में पहुंचा और अपनी चाची पूजा त्यागी (32) की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन
गोली चलने की आवाज सुनकर मृतका के पति धर्मेंद्र त्यागी बेडरूम में पहुंचे तो पत्नी लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। वहीं आरोपी शिवा हाथ में तमंचा लेकर मौके से भागता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने पूजा को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
3 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे मवाना थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
आए दिन होता था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी चाची से अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। करीब आठ महीने पहले उसकी मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
5 of 8
हत्या के बाद माैके पर माैजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तमंचा किया बरामद
मवाना थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया।
विज्ञापन
6 of 8
चाची की हत्या, माैके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
चार साल पहले हुई थी शादी
बताया गया कि मोदीनगर निवासी पूजा त्यागी की शादी चार वर्ष पहले धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी। उनका एक छह माह का बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
चाची की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बारहवीं का छात्र, पिता सेना में
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शिवा बारहवीं का छात्र है। उसके पिता देवेंद्र सेना में तैनात हैं और दो दिन पहले ही छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे। परिवार में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।