पुलिस ने छापेमारी कर 10 पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
तेल माफिया राजीव जैन व प्रदीप गुप्ता के पास केमिकल और थिनर का लाइसेंस है, जिसकी आड़ में नकली पेट्रोल और डीजल बनाते थे। करीब दस साल से दोनों तेल माफिया का धंधा चल रहा था।
प्रदीप गुप्ता ने परतापुर के डुंगरावली गांव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में गणपति पेट्रो के नाम से फैक्ट्री चला रखी थी। राजीव जैन ने एनएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी में पारस केमिकल के नाम से फैक्ट्री खोली थी। दोनों की परतापुर और टीपीनगर पुलिस से साठगांठ थी।