फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मैरिज ब्यूरो: कुंवारी लड़कियों के जाल में फंस जाते थे लोग, दिल्ली के ऑटो चालक की दास्तां सुन अफसर हैरान

Sat, 30 Jul 2022 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश हुआ तो कई लोगों के दर्द सामने आ गए। जहां दिल्ली के एक ऑटो चालक ने अपनी दास्तां बयां की है तो वहीं फिरोजाबाद के एक व्यक्ति ने भी अपनी आपबीती बताई है। वहीं इन लोगों की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।  

ठगी के शिकार हुए अमित शर्मा ने बताया कि वह दिल्ली में टेंपो चलता है। एक समाचार पत्र में मैरिज ब्यूरो के ऑफिस का नंबर छपा हुआ था। नंबर लेकर कॉल की तो उन्होंने मेरठ बुला लिया। वह अपनी बहन और जीजा के साथ मैरिज ब्यूरो ऑफिस में पहुंचे। जहां पर प्रियंका शर्मा नाम की लड़की शादी करने के लिए दिखाई गई।
विज्ञापन

2 of 5
पकड़ी गईं युवतियां। - फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रियंका का दो दिन बाद कॉल आया और मोबाइल की डिमांड की। मोबाइल दिलवाया तो शॉपिंग के लिए रुपये की डिमांड आई। मना कर दिया तो फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
डांस करती युवतियां। - फोटो : amar ujala
वहीं फिरोजाबाद के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी जूते-चप्पल की दुकान है। छह महीने पहले वह मेरठ मैरिज ब्यूरो के ऑफिस में आया था। लड़की दिखा दी। शादी पक्की हो गई। दो दिन बाद लड़की ने रुपये की डिमांड कर दी। 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन डिमांड बढ़ती गई।

4 of 5
मुख्य आरोपी। - फोटो : amar ujala
पहले भी एक युवती ने की थी सौ लोगों से ठगी
मेरठ शहर में ऐसा ठगी का मामला पहले भी खुल चुका है, जिसमें एक युवती को शादी के लिए दिखाकर सौ से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया गया था। युवती से रिश्ता तय कराने के बदले मोटी रकम ले लेते थे और बाद में फोन बंद कर दिए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्जी मैरिज ब्यूरोष - फोटो : amar ujala
ठगी में माहिर ये नटवरलाल लड़कियों की पारिवारिक मजबूरी का भी फायदा उठाते हैं। पुलिस ने बताया कि लड़कियों को तीन से पांच हजार रुपये महीने पर रखा जाता है और करोड़ो रुपये की ठगी को अंजाम दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें