प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से चार दिन पहले पुलिस की एस्कॉर्ट लेकर फर्जी आईएफएस महिला जोया खान शहर में घूमी थी। जोया खान और उसके पति हर्ष प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। छह जिलों की पुलिस जोया को बगैर जांच किए वीआईपी सुविधा मुहैया करा देती थी। कभी किसी ने जानने का भी प्रयास तक नहीं किया तो आखिर जोया कौन है।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की गिरफ्त में फर्जी महिला आईएफएस
- फोटो : अमर उजाला
ये मामला प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का है। क्योंकि जोया के साथ में चलने वाले पुलिसकर्मी भी जोया को प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में प्रमुख सचिव होना मानते थे। जोया फर्जी आईडी से एसएसपी को ई-मेल करती थी। हाल की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भी पुलिस को जोया खान ने चकमा देकर एस्कॉर्ट ली। 24, 25, 26 और 27 मार्च को रात आठ बजे तक जोया खान के पास पुलिस एस्कॉर्ट और पर्सनल सिक्योरिटी अफसर (पीएसओ) रहा था।
विज्ञापन
कल पीएम की सुरक्षा में जाना है...
3 of 7
फर्जी महिला आईएफएस
- फोटो : अमर उजाला
28 मार्च सुबह 11:05 बजे प्रधानमंत्री को सिवाया टोल के पास चुनावी सभा में पहुंचना तय था। 27 मार्च की रात आठ बजे जोया खान पुलिस एस्कार्ट लेकर अपने घर पर पहुंची। जोया ने पुलिस से कहा कि अब तुम जाओ, कल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मुझे जाना है। दोपहर 12 बजे मैं तुम लोगों को खुद कॉल करके बुलाऊंगी। 28 मार्च को कोई कॉल नहीं आई। पुलिस कॉल का इंतजार करती रही।
शहर में घूमती रही जोया खान
4 of 7
बरामद पिस्टल और वॉकी-टॉकी
- फोटो : अमर उजाला
24, 25, 26 व 27 मार्च तक जोया पुलिस एस्कॉर्ट लेकर शहर में घूमती रही। सवाल उठने लाजिमी हैं कि आखिर जोया का शहर में अपना रुतबा दिखाने के पीछे क्या मकसद था। जिसकी अभी जांच चल रही है। नकली पिस्टल से दिखाती थी रुतबा
फर्जी आईएफएस जोया खान नीली बत्ती गाड़ी में चलती थी। उसकी गाड़ी में नकली पिस्टल (लाइटर) और दो वॉकीटॉकी मिले हैं। जिससे वह साथ में चलने वाली एस्कार्ट और पीएसओ पर रुतबा दिखाती थी।
विज्ञापन
दुकान पर कब्जा करना चाहती थी जोया
5 of 7
फर्जी महिला आईएफएस से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
जोया अपने पति हर्ष प्रताप को अपना पीए बताती थी। 27 मार्च को जोया एस्कार्ट और पीएसओ आसिफ अली के साथ घंटाघर स्थित एक दुकान पर पहुंची थी। जोया दुकान पर कब्जा करने की बात कर रही थी। जिस पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया था। व्यापारियों ने हल्ला मचाया था कि एक महिला अधिकारी कब्जा कराने आई है। व्यापारी दौड़कर थाने पहुंच गए। पुलिस पहुंची। लेकिन इससे पहले जोया वहां से निकल गई थी।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से आती थी कॉल
6 of 7
फर्जी महिला आईएफएस से बरामद कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी आईएफएस अफसर जोया खान सीधे थानेदार के सीयूजी नंबर पर कॉल करती थी। उन्हें हड़काकर पूछती थी कि एस्कॉर्ट कहां रह गई। थानेदार बोलते कि हमें तो कोई संदेश नहीं आया। तभी दो-तीन मिनट बाद कंट्रोल रूम से थानेदार के पास कॉल आती थी कि मैडम को एस्कॉर्ट मुहैया कराओ। दौराला, कंकरखेड़ा, सदर बाजार थाने से वह एस्कॉर्ट ले चुकी थी।
फर्जी आईएफएस अधिकारी जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह को नोएडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको एस्कॉर्ट और पीएसओ कैसे मुहैया कराया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जड़ तक पहुंचेगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन