फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घर में रखे पटाखों में विस्फोट, दो किलोमीटर तक दहला गांव, पिता-पुत्र की मौत, दर्जनों घायल

Tue, 17 Nov 2020 11:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
explosion - फोटो : amar ujala
मेरठ के फलावदा में मंगलवार को बड़ा विस्फोट हो गया है। जिसमें पिता पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के दर्जनों लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि चार मकान की छत भी उड़ गई। जानकारी पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी जांच पड़ताल में जुटे थे।
विज्ञापन

2 of 5
explosion - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी निसार अली पटाखे बनाने का काम करता था। फिलहाल वह मजदूरी का काम कर रहा था। मंगलवार को करीब शाम 7:30 बजे निसार के घर पर जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिसमें निसार(40)  और उनके 12 साल के बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य लोग भी इस विस्फोट में घायल हो गए। बताया गया कि विस्फोट मैं निसार के घर समेत साबिर, एजाज, निसार, सलेक के मकानों की छत उड़ गई, जिसमें परिवार के एक दर्जन लोग घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
explosion - फोटो : amar ujala
धमाके की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निसार के परिवार के लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस विस्फोट की जानकारी लगते ही फलावदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सी ओ मवाना भी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। निसार व उसके बेटे को भी मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर ने उन को मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
explosion - फोटो : amar ujala
विस्फोट की जानकारी के बाद मेरठ से फॉरेंसिक टीम भी चार्ज करने के लिए पहुंच गई। बताया गया है कि निसार के घर में पटाखे का स्टॉक था। दीपावली पर हाईकोर्ट के प्रतिबंध लगने के चलते पटाखे नहीं बिके। पटाखे में आग लगी और सिलेंडर भी फट गया। हल्की निसार के परिजनों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने से धमाका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
explosion - फोटो : amar ujala
इस मामले की फॉरेंसिक टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी है। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि प्राथमिक जांच में घर में कोई ऐसा विस्फोटक सामान रखा था जिसके चलते धमाका हुआ है। देर रात तक फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें